फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर एक की मौत चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर एक की मौत चार घायल
विज्ञापन

लोनी। बंथला फ्लाइओवर के पास शनिवार को सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर और ऑटों में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो में सवार एक युवक की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।
कंचन पार्क कॉलोनी में साहिद उर्फ फरदीन (18) परिवार के साथरहते थे। वह ऑटो में बैठकर बंथला फ्लाईओवर के पास किसी काम से जा रहे थे। ऑटो में चालक समेत चार अन्य लोग भी मौजूद थे। बंथला फ्लाइओवर के पास सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी व कूडा एकत्र कर रहे थे। जिस ऑटो में साहिद बैठे थे, वह अनियंत्रित होकर ट्राली में जाकर भिड़ गया। टक्कर लगने से साहिद समेत पांच लोग घायल हो गए। टक्कर लगने पर आसपास के लोग वहां आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर साहिद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित करदिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने ऑटो चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चेंकिग कर रहे मजिस्ट्रेट की कार से टक्कर घायल
गाजियाबाद गोविंदपुरम में रहने वाले ओमप्रकाश चौधरी चुनाव में बतौर मजिस्ट्रेट एसएसटी टीम के साथ ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की सिग्नेचर सिटी चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही कार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ अरविंद पाठक ने बताया कि पीड़ित के पुत्र की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed