{"_id":"61fed047d892c153d6423c19","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2337059193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में डोसा और चाउमीन खाने के बाद दो चोरों ने उड़ाया गहने व नकदी से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में डोसा और चाउमीन खाने के बाद दो चोरों ने उड़ाया गहने व नकदी से भरा बैग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोसा और चाउमीन का स्वाद लेकर शादी समारोह से उड़ाया गहने से भरा बैग
कौशांबी। थाना क्षेत्र में विवाह व पार्टी से गहने और नकदी से भरा बैग चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। कौशांबी के केबीसी बैंक्वट हॉल में 27 जनवरी को शादी के दौरान चोरों ने नवविवाहित दुल्हन का गहने और नकदी से भरा बैग उनके पिता के पास से चोरी कर लिया। चोरों की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत के बाद भी तत्परता नहीं दिखाई। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर एक आरोपी को पकड़ लिया है, उससे पूछताछ चल रही है।
दिल्ली के तिमारपुर न्यू मार्केट में रहने वाले मोबाइल व्यापारी निखिल 27 जनवरी को कौशांबी के केबीसी बैंक्वट हॉल में एक रिश्तेदार की शादी में पत्नी ईशा के साथ आए थे। दोनों की कुछ दिनों पहले ही शादी हुई है। शादी समारोह के दौरान ईशा ने अपना बैग पिता को दे दिया और दोनों खाना-खाने चले गए। इस बीच दो चोर उनका बैग चोरी करने की फिराक में लग गए। एक चोर ईशा के पिता के पास बराबर वाले सोफे पर बैठ गया। जहां कुछ देर बाद चोर ने पिता को बातों में उलझाकर पर्स चोरी कर लिया। इसमें 32 हजार रुपये, दो अंगूठी, एक पति की अंगूठी और गले का सोने का हार, कान के दो झुमके और अन्य सामान रखा हुआ था। ईशा ने चोरी गहने की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई है। बैग चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने बैंक्वट हॉल के प्रबंधकों से सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए कहा। आरोप है प्रबंधकों ने अपनी गलती मानने के बावजूद भी उन्हें मदद नहीं दी। वहीं, सीसीटीवी कैमरे में दोनों चोरों की पूरी हरकत कैद हो गई। इसके बाद उन्होंने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चोरी से पहले चोरों ने खाया डोसा और चाउमीन
सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि दोनों चोरों ने बैग चोरी करने से पहले शादी समारोह में घुसकर डोसा, चाउमीन और अन्य व्यंजन का स्वाद लिया। इसके बाद मौका पाकर गहने व नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। निखिल का आरोप है कि बैंक्वट हॉल प्रबंधन से संदिग्ध युवकों को बिना जांच के अंदर कैसे घुसने दिया। इसमें सिक्योरिटी गार्ड से लेकर तमाम लोगों की लापरवाही है।
विज्ञापन
कोट ---
थाना प्रभारी सचिन मलिक का कहना है कि एक चोर को पकड़ने के बाद उससे सख्ती के साथ पूछताछ की। जिससे तलाशी में 1800 रुपये करीब बरामद हुए। वादी पक्ष को चोर की शिनाख्त कराने के लिए बुलाया था। मगर उनमें से कोई नहीं आया। दूसरे चोर की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी कर चोरी गहने व नकदी को बरामद किया जाएगा।