{"_id":"61fece3a425af9682b71528f","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd233705220","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी का हेलिकॉप्टर उतारने की नहीं मिली मंजूरी, कार्यक्रम रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी का हेलिकॉप्टर उतारने की नहीं मिली मंजूरी, कार्यक्रम रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवैसी का हेलिकॉप्टर उतारने की नहीं मिली मंजूरी, कार्यक्रम रद्द
लोनी। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को लोनी में हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिली। इस वजह से शनिवार को उनका कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। जिस पार्क में अनुमति मांगी गई थी, वहां पहले से उपमुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर उतारने की अनुमति थी। दूसरी पार्क में कीचड़ का हवाला देकर अनुमति नहीं दी गई। लोनी प्रत्याशी डॉ. मेहताब का कहना है कि प्रशासन द्वारा पहले अनुमति देने और बाद में रद्द की। प्रशासन के खिलाफ वह कोर्ट जाएंगे।
डॉ. मेहताब ने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने प्रशासन से अनुमति मांगी थी। शुक्रवार को उन्हें लिखित में अनुमति की रशीद दी गई। गढ़ी कटैया के मैदान में हेलिकॉप्टर को उतरना था। वहीं रामेश्वरपार्क कॉलोनी में सभा होनी थी। लेकिन प्रशासन ने शुक्रवार को आचार संहिता का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज होने का हवाला देते हुए किसी और के नाम से अनुमति करने को कहा था। किसी और के नाम से अनुमति मांगी। प्रशासन ने अन्य स्थान पर हेलिकॉप्टर उतारने की बात कही। निठौरा गांव के पास एक खाली स्थान पर हेलिकॉप्टर उतारने और सभा करने पर सहमति बनी। लेकिन खाली स्थान पर कीचड़ होने की बात कह कर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। शनिवार सुबह भी अनुमति के लिए स्थान को तलाशा गया।
एसडीएम का कहना
एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि गढ़ी कटैया के मैदान में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के हेलिकॉप्टर के उतरने की अनुमति पहले ही हो चुकी थी। जिस समय भाजपा प्रत्याशी की तरफ से अनुमति मांगी गई थी, उस समय किसी ओर ने नहीं मांगी थी। एआईएमआईएम प्रत्याशी पर आचार संहिता का मुकदमा दर्ज है। इसलिए अनुमति नहीं दी गई। प्रत्याशी ने किसी और नाम से अनुमति मांगी थी। लेकिन स्थान सही नहीं होने पर अनुमति नहीं दी गई है।