{"_id":"61f2f43e6d0b760f3f67d4ff","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd233277434","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी पर हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने सड़क पर शव रख किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी पर हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने सड़क पर शव रख किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी पर हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने सड़क पर शव रख किया हंगामा
साहिबाबाद। रामप्रस्थ डी ब्लॉक में बृहस्पतिवार को मृतक दीपक के परिजनों ने कारोबारी के घर और फिर सूर्यनगर से दिल्ली जाने वाले रोड पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि दीपक की हत्या कर उसका शव ऊपर लटकाया गया है। पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जीजा सतीश ने बताया कि दीपक को बिजली से बहुत डर लगता था। एक स्विच खोलने के लिए भी लकड़ी का सहारा लेता था या किसी और से खोलने को बोलता था। वह बोर्ड के पास तक नहीं जाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर मामला शांत कराया।
बुधवार को रामप्रस्थ निवासी दीपक (21) का शव पास में ही कपड़ों के गोदाम में पंखे से लटका मिला था। छुट्टी का दिन होने की वजह से गोदाम में कोई नहीं आया था। शव लटका मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार दोपहर परिजनों ने कारोबारी के घर के बाहर हंगामा किया। परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शाम को परिजनों को दीपक का शव मिला तो परिजनों का गुस्सा और भी बढ़ गया। उन्होंने सूर्यनगर से दिल्ली जाने वाले रोड पर शव रखकर जाम कर दिया। डेढ़ घंटे से ज्यादा समय तक परिजन सड़क पर बैठकर हंगामा करते रहे। आरोप है कि लिंक रोड थाना पुलिस ने घटना के कई घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। लोगों ने शव के पास कैंडल जलाकर प्रशासन से भी न्याय की मांग की। बहन नीतू का आरोप है कि गोदाम मालिक दीपक के ऑनलाइन काम शुरू करने से रंजिश रखने लगा था। सूचना पर एएसपी अभिजीत आर शंकर और लिंक रोड थाना प्रभारी बिजेश कुमार समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
छुट्टी के दिन घर से बुलाया था गोदाम :
बहन नीतू ने आरोप लगाया कि भाई दीपक को कंपनी के लोगों ने छुट्टी के दिन 26 जनवरी को गोदाम बुलाया था। वहां पर चादर से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। अब परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंच कर देखा तो सीलिंग फैन वाले हुक में ही उसका शव लटका मिला हुआ मिला। पंखा उतरा हुआ था, उसका तार भी कटा हुआ था। मां लज्जा देवी ने बताया कि दीपक हमेशा से ही अच्छे दिमाग का था। तरक्की के लिए सोचता और बातें करता था। उसके द्वारा ऑनलाइन कपडे बेचने का काम शुरू करने के बाद ऑर्डर बढ़ रहे थे। बहुत जल्द काम को और बढाने की सोच थी। मां ने बताया कि जिसको लेकर मालिक को एतराज रहता था।
विज्ञापन
एफआईआर न करने पर रोष :
दीपक के पिता का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। वह कई बार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने चौकी गए। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बावजूद इसके जिस गोदाम में शव मिला था उसे भी सील नहीं किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी को खंगाला भी नहीं है।
---------------------------
एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----
सुमित कुमार