{"_id":"61df26b66874a079c01d3af8","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd232614815","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार और पलटवार के लिए नेताओं ने सोशल मीडिया की सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार और पलटवार के लिए नेताओं ने सोशल मीडिया की सौंपी कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचार और पलटवार के लिए नेताओं ने सोशल मीडिया की सौंपी कमान
साहिबाबाद। प्रदेश की सबसे बड़ी साहिबाबाद विधानसभा सीट पर राजनीतिक पार्टियां वोट बैंक साधने के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। नेताओं ने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सएप पर प्रचार और पलटवार के लिए सोशल मीडिया की कमान अपनी-अपनी टीम को सौंप दी है। सत्तारूढ़ पार्टी के लोग जहां सरकारी योजनाएं व विकास कार्य जनता के बीच पहुंचा रहे हैं, वहीं विपक्षी पार्टियां व उनके फ्रंटल संगठन वार और पलटवार कर रहे हैं।
साहिबाबाद विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने इंदिरापुरम की डॉ. छवि यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने वायदे और योजनाएं लोगों को बताने के लिए सोशल मीडिया के लिए करीब 15-20 सदस्यों की टीम तैयार की है। जो अन्य राजनीतिक पार्टियों के किसी भी पोस्ट पर तत्काल जवाब देने के लिए तैयार रहती है। समाजवादी पार्टी से पंडित अमरपाल शर्मा ने राहुल शर्मा को सोशल मीडिया की कमान दी हुई है। राहुल अपनी आईटी टीम के 20 सदस्यों के साथ हैं। इनके अलावा वीरेंद्र यादव, मनमोहन झा गामा भी अपनी दावेदारी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा से किसी भी चेहरे पर मुहर नहीं लगी है। पार्टी हाईकमान इस सीट पर गंभीर हैं। यह संदेश लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सभी नेताओं को मिल चुका है। इसमें वर्तमान विधायक सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, भाजपा नेत्री सपना बंसल, रिटायर्ड अधिकारी सच्चिदानंद राय अपनी दावेदारी कर रहे हैं। ईडी से हाल ही वीआरएस लेने वाले अधिकारी राजेश्वर सिंह के नाम की चर्चा भी जोरों पर है।
बहरहाल, भाजपा ने प्रत्याशी की तस्वीर साफ होने से पहले ही सोशल मीडिया टीम गठित कर दी है। संगठन ने नंदग्राम, खोड़ा, वसुंधरा, वैशाली, लाजपत नगर समेत दस मंडलों में दो-दो युवा के अलावा आईटी टीम के 60 नौजवानों को जिम्मेदारी दे दी है। इनके अलावा प्रत्याशियों की अपनी अलग से सोशल मीडिया टीम होगी। वर्ष 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा के लिए सिद्धार्थ शर्मा ने कमान संभाली थी। वह आईटी इंजीनियर हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस और बसपा ने भी पकड़ी रफ्तार :
कांग्रेस में चार लोगों ने पार्टी हाईकमान सोनिया गांधी और प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अपना बायोडाटा भेजा है। इनमें इंदिरापुरम के रतना पांडेय, उमेश शर्मा और जगत सिंह बिष्ट के अलावा मांगेराम त्यागी के नाम शामिल हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि दो-तीन दिन में प्रत्याशी के नाम की तस्वीर साफ हो जाएगी। सोशल मीडिया के लिए संगठन में 30-40 लोगों की टीम बनी है। वह लगातार लोगों से सोशल मीडिया पर जुड़ रही है। वहीं, बसपा नेता भी टीम होने का दावा तो कर रहे हैं, मगर सोशल मीडिया पर अभी सक्रियता नजर नहीं आ रही।