{"_id":"61cf4fcf89810c5a7c5eca48","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2320134137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट का विरोध करने पर
युवक को गोली मारी
लोनी। दौलत नगर में लूट का विरोध करने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी। बदमाशों ने युवक से डेढ़ लाख रुपयों से भरा बैग लूटने की कोशिश की। युवक उनसे भिड़ गया। इस दौरान बदमाशों की मैगजीन और दो कारतूस गिर गए। लोगों को आता देख बदमाश भाग गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
राजधानी एंक्लेव निवासी विपिन कुमार ने बताया कि उन्होंने बालाजी इंटरप्राइजेज नाम से फर्म बना रखी है। उनका बेटा आयुष मार्केट से पैसे कलेक्शन करने गया था। शाम करीब छह बजे वह दौलत नगर से करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर बाइक से घर आ रहा था। दौलत नगर के पास पहले से घात लगाए खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाई। एक बदमाश ने उन पर हथियार तान दिया और रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। युवक ने हाथ मारकर हथियार को हटाया और बदमाशों से भिड़ गया। इस दौरान चली गोली आयुष के हाथ में लगी। आयुष ने हथियार पर फिर से हाथ मारा। इस दौरान हथियार से मैगजीन निकलकर गिर गई तभी सामने से कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। लोगों को आता देख बदमाश मैगजीन, पैसों से भरा बैग मौके पर छोड़कर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद युवक अपनी दुकान पर पहुंचा और परिवार के लोगों को सूचना दी। गोली से घायल आयुष को परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार के लोगों ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ रविंद्र चंद पंथ ने बताया कि मौके से मैगजीन मिली है। बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।