फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कुशीनगर और पिथौरागढ़ के लिए मार्च तक भरी जाएगी उड़ान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कुशीनगर और पिथौरागढ़ के लिए मार्च से उड़ान
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगले साल मार्च तक हिंडन एयरपोर्ट से कुशीनगर और पिथौरागढ़ के लिए उड़ान शुरू हो जाएंगी। नागरिक विमानन मंत्रालय ने पिथौरागढ़, अयोध्या और कुशीनगर के लिए उड़ान सेवा को मंजूरी दी है।

सांसद और केंद्रीय नागरिक विमानन एवं सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में अयोध्या, पिथौरागढ़ और कुशीनगर के लिए मार्च तक उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। उनका कहना है कि इन शहरों के लिए अलावा प्रदेश के इलाहाबाद और लखनऊ के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। हिंडन एयरपोर्ट निदेशक शोभा भारद्वाज ने कहा कि कुशीनगर और पिथौरागढ़ के लिए स्पाइसजेट कंपनी का चयन हो चुका है, जबकि अयोध्या के लिए टर्बो मेघा एयरवेज कंपनी को पत्र जारी हुआ है। एयरपोर्ट परिचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। हिंडन एयरपोर्ट के स्तर से कोई समस्या नहीं है। गौरतलब है कि हिंडन एयरपोर्ट से वर्ष 2019 से कर्नाटक के हुबली और कलबुर्गी एयरपोर्ट के लिए ही उड़ान सेवा शुरू हुई थी। तकनीकी दिक्कत की वजह से पिथौरागढ़ के लिए सेवा बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed