फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

कौशांबी में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम को दौड़ाया, कर्मचारी को जड़े चांटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
कौशांबी में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम को दौड़ाया, कर्मचारी को थप्पड़ मारे
विज्ञापन

कौशांबी। मंडलायुक्त के निरीक्षण से पहले कौशांबी में अतिक्रमण हटाने गए नगर निगम के एक कर्मचारी को कुछ लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसको थप्पड़ मारे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर जोनल प्रभारी सुनील राय और अन्य अधिकारियों के सामने ही लोगों का गुस्सा फूट गया। सूचना के बाद लिंक रोड थाने की पुलिस पहुंची। उसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं, वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास भी लोगों ने नगर निगम टीम का विरोध किया। आरोप है कि कुछ उपद्रवियों ने पत्थर फेंके। मगर सुरक्षाकर्मियों ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रवर्तन दल की मदद से वैशाली और कौशांबी में टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। वैशाली में कार्रवाई के दौरान कुछ उपद्रवियों ने अधिकारियों व कर्मचारी पर पत्थर फेंककर विरोध किया। इसके बाद ईटीएफ के जवानों ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को पुलिस के हवाले किया। वसुंधरा जोन में अस्थाई अतिक्रमण हटाओ अभियान काफी दिनों से चल रहा है। इस दौरान प्रवर्तन दल से कर्नल दीपक शरण, जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारी बताकर लेते हैं पैसे
वायरल वीडियो में नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने वाली गाड़ी के साथ नजर आ रही है। अचानक लोगों की भीड़ टीम का विरोध करने लगी और जहां नगर निगम के कर्मचारी बचाव के लिए भाग रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग एक कर्मचारी को पकड़कर थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, कर्मचारी को डंडे से मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद लोगों का विरोध तेज हो गया। वहां लोगों का आरोप है कि कुछ लोग नगर निगम का कर्मचारी बताकर रेहडी-पटरी लगाने के लिए पैसे लेते हैं। मगर अधिकारियों के निरीक्षण से पहले उनके सामान को तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इस पर लोगों का गुस्सा भड़का हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल प्रभारी ने नहीं उठाया फोन
कौशांबी में नगर निगम कर्मचारी से मारपीट करने की वायरल वीडियो की हकीकत जानने के लिए जोनल प्रभारी सुनील राय को कई बार फोन किया गया। मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed