फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

भाजपा के सुशासन को हटाने के लिए हुई थी अखिलेश से मुलाकात-संजय सिंह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
भाजपा नेता आएं तो दरवाजा बंद कर देना : संजय सिंह
विज्ञापन

- लोनी में तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता आएं तो दरवाजा बंद करके कहना कि हमारे घर के आगे धारा-144 लगी है। वह रविवार को लोनी बॉर्डर स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक से शुरू हुई पार्टी की ओर निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए थे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होेंने भाजपा पर खूब तंज कसा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के सवाल पर कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए मुलाकात की। गठबंधन को लेकर बात आगे बढ़ेगी तो बताया जाएगा। फिलहाल उन्होंने प्रदेश में 403 सीटों पर पार्टी के चुनाव लड़ने का दावा किया। संजय सिंह ने कहा कि कोरोना काल में आठ सौ का ऑक्सीमीटर पांच हजार में बिका। मिड-डे मील में बच्चों को नमक देने का काम भाजपा ने किया। बच्चों को ड्रेस, स्वेटर, जूते तक नहीं दिए गए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो जल जीवन मिशन में हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार, कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर की खरीदारी में भ्रष्टाचार, श्रीराम मंदिर की जमीन की खरीद में घोटाला समेत अन्य मामलों में कार्रवाई की जाएगी। संजय सिंह ने कहा कि यूपी में आप की सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का सपना साकार किया जाएगा। यूपी में नौजवानों को रोजगार देने, अगर नहीं दे पाए तो बेरोजगारी भत्ता देंगे। दो घंटे में किसानों को गन्ने का भुगतान किया जाएगा, सही फसल का दाम देंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, महासचिव दिनेश पटेल, जिलाध्यक्ष चेतन त्यागी, मोहम्मद हैदर, विनय पटेल, बंसराज दुबे, तरुणिमा श्रीवास्तव, मीनाक्षी श्रीवास्तव, सुजाता शर्मा, महेश त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा से लगा रहा जाम :
तिरंगा यात्रा के दौरान दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जाम लग गया। स्थानीय पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी रही। करीब एक से डेढ़ घंटे मार्ग पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed