फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दिन में सेहत बिगाड़ रहा प्रदूषण का बढ़ता स्तर, एक्यूआई 377 हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दिन में सेहत बिगाड़ रहा प्रदूषण का बढ़ता स्तर, एक्यूआई 377
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिन में चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही हवा के कारण प्रदूषण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 17 प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ 377 दर्ज किया गया। जो देश के प्रदूषित शहरों में चौथे पायदान पर रहा। इस स्थिति में पीएम 10 मानक से चार गुना ज्यादा रहा। जबकि पीएम 2.5 मानक से चार गुना ज्यादा रहा। उधर, शहर के तीन स्टेशनों का ही एक्यूआई लेवल रिकॉर्ड किया गया। जिसमें इंदिरापुरम वायु गुणवत्ता 378 पर सबसे ज्यादा रहा।
पिछले कई दिनों से एक्यूआई का लेवल 330 से ज्यादा बना हुआ है। इसमें लोगों की सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। चिकित्सक लगातार लोगों से सुबह की मार्निंग वॉक न करने की सलाह दे रहे हैं। पीसीबी के आंकड़ों को देखें तो दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब हो रही है। क्योंकि हवा की गति चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही है। इससे धूल-मिट्टी के कणों पर प्रभाव नहीं पड़ रहा है। यही कारण है कि प्रदूषण का असर लगातार लोगों को प्रभावित कर रहा है। वहीं, बुजुर्गों ने घर से बाहर निकला कम कर दिया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में दर्ज आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में पहले पायदान पर बहादुरगढ़ का एक्यूआई 385 मापा गया। जबकि दूसरे नंबर पर ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण 382 रहा। इसी तरह देश की राजधानी दिल्ली का एक्यूआई भी गाजियाबाद के वायु गुणवत्ता सूचकांक से तीन प्वाइंट ज्यादा 380 पर रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा ने 21 नवंबर तक प्रदूषण की यही स्थिति रहने के लिए लोगों को चेताया है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलते समय डबल मास्क का प्रयोग करना चाहिए। जबकि गर्म पानी ही पीये। इधर, इंदिरापुरम के एक्यूआई में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार को यहां का प्रदूषण स्तर 371 रिकॉर्ड हुआ था, जो शुक्रवार को 378 मापा गया। इस स्तर के साथ यह पहले पायदान पर रहा। हालांकि, पीसीबी द्वारा रिकॉर्ड तीन स्टेशन के एक्यूआई में संजय नगर का वायु गुणवत्ता 363 और वसुंधरा का 368 पर दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed