{"_id":"61858395e7e810621a5e1b55","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2288890124","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन स्थल पर किसानों ने मनाई दिवाली, की गोवर्धन पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन स्थल पर किसानों ने मनाई दिवाली, की गोवर्धन पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंदोलन स्थल पर किसानों ने मनाई दिवाली, गोवर्धन पूजा की
कौशांबी। तीन कृषि कानूनों को वापस कराने और एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर 11 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों ने यूपी गेट स्थित धरनास्थल पर दिवाली मनाई। किसान नेता राकेश टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक और भाकियू से जुड़े किसानों ने दीये जलाकर पूजा पाठ की। इसके बाद शुक्रवार की शाम गोवर्धन पूजन भी किया। गांवों से आए दीयों से यूपी गेट पर उजाला किया गया।
किसान नेता राकेश टिकैत इस दौरान सरकार से नाराज दिखे। दीये जलाने के समय उन्होंने कहा कि एक साल से किसान आंदोलन कर रहे हैं। मगर सरकार देशभर के अन्नदाता की जिंदगी में बने अंधेरे को दूर नहीं कर रही है। तीन कृषि कानूनों से किसान खुद को ठगा और बेसहारा महसूस कर रहा है। मगर सरकार किसानों की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। किसानों ने पूजा-पाठ के दौरान जल्द से से जल्द कानून वापस होने की प्रार्थना की। वहीं, कई किसान आंदोलन स्थल पर दिवाली मनाते हुए खुश नजर आए तो कुछ परिजनों से मिलकर भावुक हो गए। इस बीच अन्य किसानों ने उन्हें हौसला बढ़ाया। किसान पहले ही यूपी गेट पर दीवाली मनाने की बात कह चुके थे। यूपी गेट पर गांव-गांव से पहुंचे दीयों को जलाया गया। किसानों ने अपने-अपने कैंपों के बाहर भी दीये जलाए। विभिन्न जनपदों से पहुंचे किसानों ने परिवार के साथ भी दीये जलाए। छोटे-छोटे बच्चों ने भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ मिलकर दिवाली की खुशियां मनाई। राकेश टिकैत ने बच्चों को मिठाई खिलाकर पूरे देश को दिवाली की बधाई दी। शुक्रवार को आंदोलन स्थल पर किसान गांवों से गोबर लेकर भी पहुंचे। किसानों और भाकियू की महिला टीम ने गोवर्धन बनाकर पूजा पाठ की। भाकियू जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह का कहना है कि किसानों ने यूपी गेट पर पहली बार दिवाली मनाई। यह इतिहास में दर्ज हो रहा है। पिछले एक साल से किसान सड़क पर बैठे हैं, हमें सरकार ने सभी त्योहार घर से बाहर मनाने के लिए मजबूर किया हुआ है।