फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बेहटा नहर में गिरी कार, दादा की मौत, पोती घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बेहटा नहर में गिरी कार
विज्ञापन

दादा की मौत, पोती घायल
लोनी। बेहटा हाजीपुर नहर में बुधवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। कार सवार दादा और पोती नहर में डूब गए। आसपास के लोगों ने दोनों को नहर से बाहर निकालकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दादा की मौत हो गई।
राजपुरी कॉलोनी में रामवीर (45) परिवार के साथ रहते थे। वह अपनी कार में अपनी तीन वर्षीय पोती मानवीय के साथ बेहटा हाजीपुर कॉलोनी के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में कार गिरने से आसपास के लोग बचाव के लिए आ गए। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने दादा-पोती को नहर से बाहर निकाला। लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया। एचएचओ राजेंद्र त्यागी ने बताया कि मामले में पुलिस टीम को भेजा गया है। कार को नहर से निकलवा दिया गया है। उपचार के दौरान रामवीर सिंह की मौत हो गई। दादा पोती अपने रिश्तेदार के यहां मिलने गए थे। वापस आने के दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन

घटना के बाद कॉलोनी वालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नहर किनारे बाउंड्री वॉल करने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि आए दिन नहर में वाहन गिरने से मौतें होती हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को शिकायत कर नहर किनारे बाउंड्री वाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed