{"_id":"614b8a728ebc3efb4e59a7b2","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2264054166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्टरियों पर प्रशासन का चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्टरियों पर प्रशासन का चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण फैलाने पर चार फैक्टरियों पर चला बुलडोजर
लोनी। अमित विहार में बुधवार दोपहर प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्टरियों पर बुलडोजर चलाया। फैक्टरी संचालक रात में फैक्टरी चलाते थे। आसपास के लोगों ने प्रशासन से कुछ दिन पूर्व शिकायत की थी।
अमित विहार में रात में मेटल, प्लास्टिक आदि की ढलाई की फैक्टरी चल रहीं थीं। इन फैक्टरियों से इलाके में प्रदूषण बढ़ने से कॉलोनी के लोग परेशान थे। लोगों ने अवैध फैक्टरियां चलने की शिकायत अधिकारियों से की थी। तहसीलदार शिव नरेश सिंह ने बताया कि प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व भी अमित विहार में फैक्टरियों पर कार्रवाई की थी। बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जीडीए, नगर पालिका के अधिकारी और पुलिस अमित विहार पहुंची। टीम ने सर्वेक्षण के बाद चार फैक्टरियों पर बुलडोजर चलवा दिया।