{"_id":"614a36288ebc3eb6242a94d2","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2263422200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता को धमकी देने के मामले में अमरोहा पहुंची पुलिस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता को धमकी देने के मामले में अमरोहा पहुंची पुलिस की जांच
विज्ञापन
भाजपा नेता को धमकी देना वाला कतर में करता है मजदूरी
साहिबाबाद। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और हापुड़ के जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी को धमकी देने वाला व्यक्ति कतर में मजदूरी करता है। वह अमरोहा का रहने वाला है। पुलिस आरोपी के भाई से पूछताछ कर रही है। धमकी देने के बाद आरोपी ने फोन पर कई बार अपने भाई से बात की थी।
डीएलएफ निवासी भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी को 18 सितंबर की रात दस बजे एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से धमकी मिली थी। धमकी देने वाले दो दिन में जान से मारने की बात कही थी। कॉलर ने कहा कि तुम और तुम्हारी पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने नंबर की जांच की तो वह कतर का निकला। जिसके बाद पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाया। सर्विलांस की मदद से पता चला कि उसी नंबर से अमरोहा निवासी एक युवक से कई बार कॉल की गई है। पुलिस ने अमरोहा में जिस नंबर पर कॉल हुई, उसकी डिटेल निकाली और अमरोहा पहुंची। पूछताछ में पता चला कि वह नंबर युवक के भाई का है। वह कतर में काम करता है। धमकी देने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन अमरोहा में उसने अपने भाई को फोन कर घटना के बारे में बताया था। पुलिस उससे पूछताछ कर कारण जानने में जुटी है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि एक युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके भाई ने कतर से मान सिंह गोस्वामी को फोन किया था। अभी फोन करने का कारण पता नहीं चला है।