फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

महिला की हत्या के बाद कनावनी की झाड़ियों में फेंका शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
हत्या के बाद कनावनी की झाड़ियों में फेंका महिला का शव
विज्ञापन

साहिबाबाद। कनावनी में हिंडन नहर के किनारे एक फार्म हाउस की रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे एक महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। निजी फार्म हाउस के लोगों ने शव मिलने की सूचना इंदिरापुरम पुलिस को दी। महिला के गले में लाल रंग का दुपट्टा बंधा मिला है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या के बाद उसका शव यहां झाड़ियों में फेंका गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। चेहरे पर खून और गले पर नीले निशान मिले हैं। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह और एसएचओ संजय पांडेय ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच पड़ताल की। फार्म हाउस में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। लेकिन खराब होने की वजह से घटना और आरोपी उसमें कैद नहीं हो सके। जांच के दौरान महिला के शव के पास से कोई कागज भी नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि महिला की किसी दूसरी जगह पर हत्या कर उसका शव यहां झाड़ियों में फेंका गया है। महिला की शिनाख्त के लिए उसके फोटो सभी थानों, जीआरपी व अन्य जगहों पर भेज दिए गए हैं। एसएचओ संजय पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed