फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दिल्ली के दरवाजे भारत सरकार खोलेगी, बातचीत को बुलाने पर जाएंगे किसान : राकेश टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दिल्ली के दरवाजे भारत सरकार खोलेगी, बुलाने पर जाएंगे किसान : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। तीन कृषि कानूनों पर सात महीने से थमे बातचीत के दौर पर राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली के दरवाजे भारत सरकार खोलेगी। जब भी सरकार बुलाएगी संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल बातचीत के लिए जरूर जाएगा। उन्होंने करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के मामले पर मोर्चे के निर्णय को सर्वोपरि बताया। वहीं, झमाझम बारिश से शनिवार को आंदोलन स्थल में जलभराव होने पर किसानों को काफी नुकसान हुआ। राकेश टिकैत ने पानी में बैठकर धरना दिया। पदाधिकारियों ने किसानों के तंबू व लंगर उखड़ने पर उनका जायजा लिया। डीएमई पर पानी का बहाव तेज से किसानों की खाद्य सामग्री भी बेकार हो गई।

मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि किसान आंदोलन को नौ महीने बीत चुके हैं। मगर दिल्ली या गाजियाबाद प्रशासन ने गाजीपुर नाले की साफ-सफाई नहीं कराई। इससे बारिश पड़ने पर हर बार आंदोलन स्थल में जलभराव की स्थिति हो जाती है। किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही यह है कि सफाई की मांग करने के बावजूद गंदगी को नहीं निकाला गया। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। शनिवार सुबह से हो रही बारिश से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे और सर्विस लेन पर पानी भर गया। पानी का बहाव और तेज हवा चलने से किसानों के टेंट व तंबू भी उखड़ गए। किसानों ने किसी तरह सामान को इकट्ठा कर भीगने से बचाया। राकेश टिकैत ने कहा कि किसान गर्मी, सर्दी और अब बरसात में भी परेशान नहीं होने वाला है। किसानों ने एकमत से तय किया है कि जब तक तीन कानून वापस नहीं होते और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून नहीं बनता। तब तक आंदोलन वापस नहीं होगा। राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि दिल्ली के दरवाजे तो भारत सरकार खोलेगी। जब भी सरकार बुलाएगी तो संयुक्त किसान मोर्चे का प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए जाएगा। इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज के मामले में संयुक्त किसान मोर्चा ने जो भी निर्णय किया है, वो सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed