फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

26 घंटे में दो महिलाओं पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
26 घंटे में दो महिलाओं पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव में 26 घंटे के भीतर कमरे में सो रही दो महिलाओं पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी आनंद विहार बस अड्डे पर छिपा हुआ था। मंगलवार को पुलिस ने उसे रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, आरोपी के कपड़े और थैला बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिरफिरा है। शादी के एक माह बाद पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद से वह कुंठित है।
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दो सितंबर से आरोपी की पुलिस की पांच टीमें तलाश कर रही थीं। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने आरोपी को महाराजपुर पास रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू कुमार उर्फ दीपक निवासी ग्राम नया बीघा जिला पटना है। वह मजदूरी करता था। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक चाकू और घटना को अंजाम देने के दौरान पहने टीशर्ट और निक्कर व एक बैग बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज के खंगालते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी सिरफिरा है। शादी के एक माह बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इससे बाद से वह कुंठित रहने लगा। दो सितंबर को वह महाराजपुर गांव पहुंचा। जहां उसने असलम के घर में घुसकर शहनाज के सिर में चाकू से वार कर दिया। 26 घंटे के भीतर तीन सितंबर की शाम करीब पांच बजे हसमुना खातून के गाल पर सोते समय चाकू से वार कर दिया। दोनों घटनाओं को घर में रखे चाकू का इस्तेमाल किया। जिन महिलाओं पर हमला किया, उनको आरोपी नहीं जानता है। अचानक से कमरे में घुसकर वारदात की है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस को सूचना दे दी गई है। उसके परिवार के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

घटनास्थल के पास लिया था कमरा, घटना के बाद छिपा था आनंद विहार बस अड्डे पर
एसएचओ लिंकरोड रण सिंह ने बताया कि आरोपी दो सितंबर को विक्रमशिला एक्सप्रेस से बिहार से आनंद विहार दिल्ली पहुंचा था। इसके बाद काम ढूंढने के लिए साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा। उसे काम नहीं मिला। तो वह महाराजपुर गांव में ही एक कमरा किराए पर ले लिया। काम मिलने के बाद रुपये देने की बात कही। इसके बाद कमरे में थैला रखकर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह निकला और पहली घटना को अंजाम दिया। वारदात करने के बाद आरोपी आनंद विहार बस अड्डा भाग जाता था। दिन में इधर-उधर घूमता रहता था। रात में बस अड्डे पर ही सोता था। इसके पहले वह दिल्ली में रहकर ही मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पकड़े जाने से लोगों को मिली राहत
महाराजपुर गांव के पार्षद आरिफ हारुन ने बताया कि घटना के बाद से गांव की महिलाएं बहुत डरी हुई थीं। आरोपी के पकड़े जाने के बाद लोगों ने पहले पुलिस से कंफर्म किया। जब पूरी तरह से पुलिस ने आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी ले ली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed