फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

यूपी गेट पर नहीं पहुंचीं ममता बनर्जी, टिकैत ने की दीदी की तारीफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
यूपी गेट नहीं पहुंचीं ममता बनर्जी, बिहार के पूर्व कृषि मंत्री आए
विज्ञापन

साहिबाबाद। आठ माह से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच शुक्रवार को यूपी गेट पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और राकेश टिकैत के बीच होने वाली मीटिंग के कयास से सरगर्मी बनी रही। सुबह से ही सुरक्षा एजेंसी और पुलिस अधिकारी चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने लगे। किसानों की तादाद भी बढ़ गई। मगर मुख्यमंत्री नहीं पहुंचीं। राकेश टिकैत ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। पुलिस व मीडिया से ही उनके आने की सूचना मिल रही थी। उधर, बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और बिहार नव निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पहुंचे। उनसे राकेश टिकैत की करीब एक घंटा बातचीत हुई।
भाकियू नेता राकेश टिकैत ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी अपने सही काम में लगी हुई हैं। दिल्ली दौरे पर वह प्रधानमंत्री और सभी मंत्रियों से मिलकर उन्होंने अच्छा किया। सरकार को भी झटका दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल दौरे के दौरान उनकी ममता बनर्जी से वहां सिर्फ किसानों की योजना और उनके हालचाल पर बातचीत हुई थी। बंगाल सरकार ने अपना रिपोर्ट कार्ड बताया था। यूपी गेट पर आने को लेकर ममता बनर्जी से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसान संसद चल रही है। पार्लियामेंट के अंदर भी सांसद अपना पक्ष उठा रहे हैं। यूपी मिशन को लेकर उन्होंने कहा कि अब किसान भी यूपी मिशन चलाएंगे। इस दौरान गन्ना भुगतान, फसल की खरीद, तीन कानून और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार किसानों से बात करने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में बड़ी महापंचायत होगी। प्रदेश में मंडलों की 18 महापंचायत होंगी। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने टिकैत को दिया बिहार आने का न्योता
वहीं, यूपी गेट पर बिहार के पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि बिहार में भी हम लोग तैयारी कर रहे हैं। जिस तरह यहां घेराबंदी हो रही है। हम बिहार में भी चक्का जाम करेंगे और सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने कहा जिस तरह से उत्तर प्रदेश का किसान भाकियू नेता राकेश टिकैत के साथ आंदोलन में साथ चल रहा है। उसी तर्ज पर बिहार का किसान भी साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि वह राकेश टिकैत को बिहार आने का न्योता देने के लिए आए हैं। इस बारे में उनसे बातचीत हुई है। वह अपना मत कुछ दिनों बाद निर्णय कर बताएंगे। तीन कानूनों पर उन्होंने कहा कि यह कानून सिर्फ उत्तर प्रदेश, पंजाब या हरियाणा के लिए नहीं है, बल्कि इसके जो दुष्परिणाम आएंगे। उसका असर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक होगा। लिहाजा हम अब इस उम्मीद से काम कर रहे हैं कि यह आंदोलन पूरे देश में चलेगा। जेपी आंदोलन की याद ताजा करते हुए नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज बिहार में कोई सरकार नहीं चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। उनको किसान, नौजवान और युवाओं की चिंता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान लगाते रहे मुख्यमंत्री ममता के आने के कयास :
यूपी गेट पर आंदोलनकारी किसान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आने के कयास लगाते रहे। इस बीच सुरक्षा एजेंसी भी आंदोलन स्थल में मुस्तैद रही। लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) से लेकर पुलिस के अधिकारी भी लगातार निगरानी बनाए रखे। सुबह के समय डॉग स्क्वॉयड और बम स्क्वॉयड टीम ने भी पहुंचकर गाड़ी और विभिन्न जगह की जांच की। सुबह दस बजे से ही इंतजार शुरू हो गया था और शाम चार बजे तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed