{"_id":"60fc699e8ebc3e58702dbd69","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd2228699117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की हत्या कर शव बोरे में बांधकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की हत्या कर शव बोरे में बांधकर फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती की हत्या कर शव बोरे में बांधकर फेंका
लोनी। गढ़ी कटैया गांव के पास सड़क किनारे एक बोरे में बंद गर्भवती महिला का शव लिा है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। शनिवार सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
लोनी कोतवाली की गढ़ी कटैया गांव के पास सड़क किनारे शनिवार को सुबह कुछ युवक घूम रहे थे। इस दौरान एक युवक की नजर सड़क किनारे पड़े एक प्लास्टिक के बोरे पर पड़ी। युवकों ने पास जाकर देखा तो उसमें शव था। युवकों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरे से बाहर निकाला। बोरे में एक महिला का शव था। महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। देखने में लग रहा था कि महिला गर्भवती है। पुलिस ने आसपास गांव के लोगों से महिला की शिनाख्त के लिए कहा, लेकिन शिनाख्त हुई है।
लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि महिला की मौत कैसे हुई इसके लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि महिला गर्भवती है। किसी ने उसकी हत्या कर शव बोरे में बंद कर यहां लाकर फेंक दिया है। पुलिस ने महिला की फोटो आसपास के थानों में भेज कर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए है। सीओ ने बताया कि शिनाख्त के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस मार्ग के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।