फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मासूम बेटा-बेटी की हत्या के बाद फंदे पर झूली थी महिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मासूम बेटा-बेटी की हत्या के बाद फंदे पर झूली थी महिला
विज्ञापन

लोनी। लोनी बॉर्डर की उत्तरांचल विहार कॉलोनी में रविवार रात प्रिया ने 5 साल की बेटी व 40 दिन के बेटे की हत्या के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मंगलवार को दिल्ली में शवों के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है। पुलिस का कहना है कि मां व बेटी की मौत का कारण हैंगिंग आया है, जबकि 40 दिन के बेटे की पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग के साथ-साथ गला दबाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि प्रिया के पति से पूछताछ में घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं, प्रिया के परिजनों ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए सीएम को ट्वीट कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि दिल्ली में प्रिया व उसके दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम हुआ है। दिल्ली पुलिस कागजी कार्रवाई करने में दो दिन का वक्त लेती है। स्थानीय पुलिस के जरिये डॉक्टरों मिली जानकारी के मुताबिक प्रिया और उसकी 5 वर्षीय बेटी नव्या की फंदे से लटकने और 40 दिन के बेटे की गला दबाने से मौत होना बताया है। साथ ही बेटे के गले पर फंदे से लटकने के निशान भी बताए गए हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि घटना के वक्त प्रिया का पति ताला लगाकर दूध लेने गया था। इससे यह संभावना है कि प्रिया ने पहले बेटी व बेटे की हत्या की और फिर खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। एसपी ग्रामीण का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए गए, जिसके बाद मूल निवास शामली में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की हार्ड कॉपी मिलने का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन बाद भी घटना की वजह पता नहीं कर सकी पुलिस
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान नहीं आए हैं। इससे जाहिर है कि घटना के दौरान कोई बल प्रयोग या मारपीट नहीं हुई। घर का सारा सामान भी अपने स्थान पर रखा था। साथ ही हत्या की भी कोई वजह सामने नहीं आई। हालांकि, पुलिस ने प्रिया के पति अरविंद ने सोमवार रात और मंगलवार सुबह कई बार पूछताछ की, लेकिन वह अपने बयान पर टिका हुआ है। उसका कहना है कि वह दूध लेने घर से गया था। वापस आने पर पत्नी व बच्चों के शव मिले। कुल मिलाकर रविवार रात हुई घटना में मंगलवार रात तक पुलिस घटना की वजह पता नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम को ट्वीट कर ससुरालियों पर केस दर्ज करने की मांग
प्रिया के चाचा प्रवीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग प्रिया को परेशान करते थे। शादी के बाद प्रिया मायके नहीं आती थी, लेकिन दो साल पहले वह अपनी एक बहन से मिलने पहुंची थी। यहां उसने ससुराल पक्ष के लोगों पर उत्पीड़न करने की बात कही थी। रविवार रात हुई घटना के बाद वह परिजनों के साथ बार्डर थाने पहुंचे थे। उन्होंने प्रिया के पति, जेठ, बहन समेत एक अज्ञात महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह दी। इसके बाद कंट्रोल रूम और सीएम हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की, लेकिन वहां भी सुनवाई नहीं हुई। अंत में सीएम को ट्वीट कर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई।

पति से झगड़कर पहले भी घर से जा चुकी है प्रिया
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि करीब एक साल पहले प्रिया अपने पति से झगड़ा कर कहीं चली गई थी। घर से कुछ पैसे भी साथ ले गई थी। करीब तीन दिन बाद वह घर लौटकर आई थी। बताया गया है कि प्रिया इस दौरान मायके नहीं गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed