{"_id":"60f72a018ebc3e6d5570e363","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd222590318","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ध्यानार्थ
---------------------
ट्रक से कुचलकर पिता
की मौत, बेटा घायल
- पूर्व जौहरीपुर एंक्लेव मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर पूर्व जौहरीपुर एंक्लेव मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। बेटे को मामूली चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सुभाष चंद परिवार के साथ रहते थे। उनके बेटे सुनील ने बताया कि रविवार को वह अपने पिता सुभाष चंद को बाइक पर बैठाकर लोनी बहन से मिलने आए थे। रात करीब 10 बजे घर लौटते समय, जब वह जौहरीपुर एंक्लेव मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली स्थित शास्त्री पार्क श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है।