फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

दंपती हत्या ः एडीजी पहुंचे घर, पुलिस के हाथ लगे सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
दंपती हत्या : एडीजी पहुंचे घर, पुलिस के हाथ लगे सुराग
विज्ञापन

लोनी। बलराम नगर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति सुरेंद्र और संतोष की हत्या के मामले में शनिवार को एडीजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही हत्या का खुलासा करने का आश्वासन दिया। परिजनों से बातचीत की। पुलिस को जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे है।
बलराम नगर कॉलोनी में शुक्रवार को सरेंद्र धामा और उनकी पत्नी संतोष की हत्या के मामले में शनिवार को एडीजी राजीव सबरवाल मौके पर पहुंचे। एडीजी सुबह करीब सवा दो बजे घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों से बातचीत की। आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। घटना स्थल से बॉर्डर थाना पहुंचे। यहां पर अधिकारियों से मामले के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसपी देहात, सीओ लोनी अतुल कुमार सोनकर मौजूद रहे। बॉर्डर थाना एसएचओ मदन पाल सिंह ने बताया कि मृतकों के बेटे रवि ने अज्ञात द्वारा हत्या करने की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

8:30 बजे के बाद नहीं चले मोबाइल
दंपति सुरेंद्र और संतोष की हत्या के बाद दोनों के मोबाइल उनके पास ही मिले हैं। पुलिस ने दोनों फोन को चेक किया, तो पता चला कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे से ही दंपति के दोनों फोन नहीं चले। सुबह के बाद फोन नहीं चलने पर पुलिस को शक है कि हत्या कहीं सुबह तो नहीं हुई। उधर मृतकों की बहू ने भी बृहस्पतिवार को अपनी सांस से फोन पर बात की थी। पुलिस के अनुसार हत्या की सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंचे, तो दंपति के शव अकड़े हुए थे। अधिकतर मौत के 12 घंटे बाद शव पुरी तरह अकड़ जाते है। पुलिस को शक है कि सूचना के 12 घंटे पहले हत्या की गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले है। फुटेज में मृतक का बेटा घर की तरफ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा आसपास के लोगों की आवाजाही भी नजर आई है। हालांकि अभी तक ऐसी कुछ भी संदिग्ध नजर नहीं आया है। जिससे कोई सुराग हाथ लगे सके। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। परिवार के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने सुरेंद्र की डायरी में नोट ब्याज पर पैसे लेने वालों से संपर्क किया।
कई बिंदुओं पर चल रही पुलिस की जांच
एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि हमलावर का मकसद लूट नहीं हत्या थी। इसके पीछे के कारणों का पता किया जा रहा है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हो सकता है कि किसी एक व्यक्ति द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया हो। पहले एक फिर दूसरे की हत्या की गई हो। दोनों बुजुर्ग कोरोना से ठीक होकर आए थे। ज्यादा चलते नहीं थे। आरोपियों को इस बारे में पता था।

12 दिनों में एडीजी का दूसरा मुआयना
ट्रॉनिका सिटी अंसल कॉलोनी में एक करोड़ की डकैती के मामले में एडीजी राजीव सबरवाल ने बीते 30 मई को घटना स्थल का निरीक्षण किया था। ठीक 12 दिनों बाद बलराम नगर कॉलोनी में शुक्रवार को हुए दंपति की हत्या के बाद शनिवार को एडीजी फिर से लोनी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed