फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

संदिग्ध परिस्थिति में महिला की फंदा लगने से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
संदिग्ध परिस्थिति में महिला की फंदा लगने से मौत
विज्ञापन

लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की प्रेमनगर कॉलोनी में एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली। मृतका के ससुराल वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैै।

विकास कुंज कॉलोनी में रहने वाले महावीर शर्मा ने 2019 में अपनी बेटी हेमा (24) की शादी प्रेम नगर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के साथ की थी। बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में हेमा फंदे से लटकी मिली। हेमा के ससुराल पक्ष के लोगों ने बेसुध हालत में उसे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उनको परेशान करते थे। उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बॉर्डर थाना एसएचओ मदन पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed