फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

टिकटॉक पर युवती के साथ अपलोड किया डांस टीचर ने फोटो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
डांस टीचर ने टिकटॉक पर एक किशोरी के साथ अपलोड किया वीडियो
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी से लापता हुई चार लड़कियों की लोकेशन नोएडा में आई है। डांस टीचर ने सोमवार एक किशोरी के साथ अपना टिकटॉक पर वीडियो अपलोड किया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस सर्विलांस की मदद से जांच करने में जुटी है।
एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि लापता होने के तीन दिन बाद डांस टीचर ने टिकटॉक पर एक वीडियो अपलोड किया है। अपलोड वीडियो में डांस टीचर लापता एक किशोरी के साथ नजर आ रही है। उस पीड़ित किशोरी के भाई ने यह वीडियो देखकर पुलिस को सूचना दी। सर्विलांस की मदद से पुलिस जांच कर रही है कि यह वीडियो कहां से अपलोड किया गया है। सूत्रों की मानें तो डांस टीचर के पास मोबाइल है, लेकिन वह उससे कॉल नहीं कर रही है। उसने किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल मांगकर अपने तीन दोस्तों को कॉल की है। हालांकि उसने कॉल किसलिए की इस बात की जानकारी नहीं है। पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की मदद से चारों लड़कियों की तलाश कर रही हैं। आसपास के जिलों की पुलिस और सोशल मीडिया पर भी लोगों से मदद की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

यह है मामला
गौरतलब है कि 23 अगस्त को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी से डांस टीचर तीन किशोरियों को फिल्म में काम दिलवाने को लेकर घर से निकल गई। पीड़ित परिजनों ने डांस टीचर के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में नोएडा के एक मॉल में चारों लड़कियां देखी गई थीं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस इनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर चारों लड़कियों की जानकारी शेयर कर तलाश करने में मदद की अपील की है। उनकी लोकेशन नोएडा मिली है, फिर भी पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed