फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी को किया तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
मानवाधिकार आयोग ने एसएसपी को किया तलब
विज्ञापन

साहिबाबाद। शहीद नगर में 25 जनवरी 2017 को हुए सिंघासन यादव की हत्या के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने एसएसपी गाजियाबाद को समन जारी कर आयोग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है।

शहीद नगर के रहने वाले सिंघासन यादव की 25 जनवरी 2017 की रात को कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। हत्या का कारण यह था कि उन्होंने लड़कियों के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध किया था। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को भी दी थी। शहीद नगर पुलिस चौकी के तत्कालीन चौकी इंचार्ज ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपियों ने उसी रात सिंघासन यादव की हत्या कर दी थी। मामले में शहीद नगर निवासी मानव अधिकार कार्यकर्ता राजीव कुमार शर्मा ने 27 जनवरी 2017 को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग नई दिल्ली में याचिका दायर कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। आयोग ने 20 फरवरी 2017 को आईजी मेरठ को नोटिस जारी कर घटना की जांच कराकर चार सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। साथ ही आयोग के महानिदेशक अन्वेषण को भी तीन दिन में हत्या के कारण जानने के आदेश दिए थे। आयोग ने 2017 में तत्कालीन एसएसपी की तरफ से दी गई रिपोर्ट को अपर्याप्त माना और दोबारा रिपोर्ट जमा करने को कहा। आयोग के दो बार आदेश दिए जाने के बाद भी एसएसपी ने कार्रवाई की रिपोर्ट पेश नहीं की। जिसपर आयोग ने इस प्रकरण को गंभीर प्रकरण मानते हुए एसएसपी गाजियाबाद को समन जारी कर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सहित 19 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से आयोग में पेश होने का आदेश दिया है। आयोग ने आदेश में यह भी कहा है कि अगर एसएसपी गाजियाबाद इस मामले में की गई रिपोर्ट 12 सितंबर तक आयोग को उपलब्ध करा देंगे तो उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित ना होने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed