{"_id":"5d321e808ebc3e6cd405fce8","slug":"ghaziyabad-news-shahibabad-news-gbd18060209","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में फरार आरोपियों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में फरार आरोपियों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

साहिबाबाद। कोयल एंक्लेव में साहिबाबाद पुलिस और नोएडा एसटीएफ की टीम की एक लाख के इनामी बदमाश से हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुए दो साथियों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस सर्विलांस और मुखबिर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस ने मेहरबान के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इलाज के बाद घायल दोनों सिपाही को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश में पुलिस लगी है। फिलहाल बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस काम कर रही है। मुठभेड़ में बरामद सेंट्रो कार में तलाशी ली गई तो उसमें कुछ नहीं मिला। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम मेहरबान के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं मोहननगर अस्पताल में भर्ती नोएडा एसटीएफ के हेड कांस्टेबल अनिल और कांस्टेबल हरिओम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। गौरतलब है कि बुधवार देर रात नोएडा एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश मेहरबान निवासी बुलंदशहर के साहिबाबाद क्षेत्र में होने की जानकारी दी थी। साहिबाबाद पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने चेकिंग के दौरान कार सवार बदमाशों को रुकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमे एसटीएफ को दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने कोयल एंकलेव में बदमाशों को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में मेहरबान गोली लगने से घायल हो गया था। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने बदमाश और दोनों सिपाहियों को नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने मेहरबान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से असलहे, कारतूस और कार बरामद की थी। बदमाश के परिजनों ने पुलिस पर गाजीपुर सब्जी मंडी से उठाकर एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था।