{"_id":"5d924b138ebc3e01767f5522","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1854881108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मिलेगा आरडीसी व्हीकल फ्री-जोन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मिलेगा आरडीसी व्हीकल फ्री-जोन का तोहफा
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहरवासियों को नए साल में राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) में व्हीकल फ्री-जोन की सौगात मिल जाएगी। मंडलायुक्त ने दिसंबर माह तक आरडीसी व्हीकल फ्री-जोन का काम पूरा करने के आदेश दिए हैं। प्राधिकरण ने व्हीकल फ्री-जोन के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। अक्तूबर के पहले हफ्ते के आखिर तक निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद माह के अंत तक वर्कआर्डर जारी कर दिए जाएंगे। आरडीसी में गौड़ मॉल वाली सड़क को व्हीकल फ्री-जोन बनाया जाना है।
व्हीकल फ्री-जोन के लिए 18 व्यापारियों और शो-रूम संचालकों ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। जीडीए अधिकारियों की मानें तो अधिकांश व्यापारियों में व्हीकल फ्री-जोन या फिर पार्क में किसी व्यावसायिक गतिविधि का संचालन को लेकर भ्रांतियां हैं। एक अक्तूबर में व्यापारियों, शो-रूम संचालक व गौड़-दुबई मॉल संचालकों की सभी आपत्तियों का जीडीए की ओर से निदान किया जाएगा। जीडीए में मंगलवार को व्हीकल फ्री-जोन की आपत्तियों को लेकर बैठक प्रस्तावित है।
जीडीए अधिकारियों के मुताबिक आपत्तियों का समाधान होने और टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही 15 अक्तूबर के आसपास व्हीकल फ्री-जोन के वर्कआर्डर जारी कर दिए जाएंगे। व्हीकल फ्री-जोन का काम पूरा करने के लिए दिसंबर तक का समय तय किया गया है। ऐसे में निर्धारित समय में काम पूरा कर लिया जाएगा। आरडीसी गाजियाबाद का प्रमुख व्यावसायिक केंद्र हैं। यहां कई कंपनियों के कार्यालय होने के साथ मल्टीनेशनल कंपनियों के शो-रूम, दो मॉल, नामी रेस्टोरेंट चेन मौजूद हैं। आरडीसी में रोजाना करीब 15 हजार लोग काम के लिए गाजियाबाद व आसपास के जनपदों से आते हैं। यहां पार्किंग की समस्या के चलते लोगों को जाम से दो चार होना पड़ता है। गौड़ मॉल के व्हीकल फ्री जोन होने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
---
गौड़ मॉल रोड पॉकेट में 200 वाहनों की पार्किँग, हटेगा अवैध कब्जा
आरडीसी में गौड़ मॉल वाली रोड को व्हीकल फ्री-जोन बनाने से पहले पार्किंग की व्यवस्था के लिए प्राधिकरण नियोजन अधिकारियों की ओर से सर्वे किया गया। सर्वे में केवल गौड़ मॉल रोड वाली पॉकेट के आसपास व दुबई मॉल के पीछे करीब 200 वाहनों की पार्किंग मौजूद हैं। ऐसे में व्हीकल फ्री-जोन का काम शुरू होते ही सबसे पहले दुबई मॉल के पीछे प्राधिकरण की जमीन पर कार रिपेयरिंग वालों के अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। वहीं, सब-स्टेशन के पास कार सेल-परचेज वालों के वाहनों को हटवाया जाएगा। जीडीए प्रवर्तन अनुभाग की टीम ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर अभियान शुरू करेगी। व्हीकल फ्री-जोन के बाद बीएसएनएल रोड के साथ दुबई मॉल के पीछे सरफेस पार्किंग का बंदोबस्त हो जाएगा।
---
खर्च होंगे 5.50 करोड़, सुविधाएं होंगी विकसित
जीडीए की योजना आरडीसी में गौड़ मॉल के सामने वाली रोड को व्हीकल फ्री-जोन बनाने व सुविधाएं विकसित करने पर 5.50 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सबसे पहले व्हीकल फ्री-जोन में लोगों के घूमने के साथ खाने-पीन को 16 कियोस्क खोले जाएंगे। यहां लोगों के पैदल घूमने के साथ 300 लोगों के बैठने के लिए बेंच और प्लेटफार्म विकसित किए जाएंगे। योजना में आरडीसी की गौड़ मॉल रोड के मुख्य एंट्री प्वॉइंट को बैरियर लगाकर बंद करने के साथ वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने की है। गौड़ मॉल के सामने करीब 250 मीटर लंबी रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। छोटे के साथ दो स्थानों पर आकर्षक दो बड़े फाउंटेन लगाए जाने हैं।
---
कोट...
आरडीसी में व्हीकल फ्री-जोन में लोगों की आपत्तियों का मंगलवार को समाधान कर दिया जाएगा। अक्तूबर के पहले सप्ताह तक निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 से 20 दिन में निर्माण संबंधी कार्य को वर्कआर्डर जारी कर दिए जाएंगे। - कंचन वर्मा, उपाध्यक्ष, जीडीए