{"_id":"5d64269d8ebc3e0148601ab6","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1830559165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीए की छात्रा को उसी के कॉलेज की बस ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीए की छात्रा को उसी के कॉलेज की बस ने कुचला, मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसे में बीबीए की छात्रा की मौत हो गई। घर से स्कूटी पर सवार होकर कॉलेज जा रही छात्रा को उसी के कॉलेज की बस ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस व चालक के कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शास्त्रीनगर सी-ब्लॉक निवासी उमेश कौशिक नोएडा की एमएनसी कंपनी में जॉब करते हैं। उनके परिवार में पत्नी सरिता, बेटा अतिरेक कौशिक व बेटी अनुष्का थे। अनुष्का (22) सोमवार सुबह स्कूटी लेकर कॉलेज के लिए निकली। कविनगर थाना क्षेत्र में एनएच-9 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचने पर अनुष्का की स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच वहां से गुजर रही बस ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनुष्का की मां सरिता और भाई अतिरेक कौशिक का रो-रोकर बुरा हाल है।
छात्रा के कॉलेज की ही बस थी
कविनगर एसएचओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि सि बस की चपेट में आकर छात्रा की मौत हुई है। वह बस छात्रा के कॉलेज की ही थी। वह छात्रों को लेकर आईएमएस कॉलेज छोड़ने जा रही थी। एसएचओ के मुताबिक जीडीए में क्लर्क अनुष्का के चाचा नरेश ने तहरीर दी है। उनकी तहरीर पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगा एनएच-9 पर लगा भीषण जाम
हादसे में छात्रा की मौत के बाद नेशनल हाइवे पर जाम लगना शुरू हो गया। भीड़ इकट्ठा होने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया, जिसके चलते जाम ने भीषण रूप से ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस व स्कूटी को सड़क से हटवाया, तब करीब डेढ़ घंटे बाद जाकर यातायात सुचारु हो सका।