फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

निरीक्षण में खुली शिक्षा विभाग की पोल, बीएसए, डीपीआरओ से मांगा स्पष्टीकरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
निरीक्षण में खुली शिक्षा विभाग की पोल
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिलाधिकारी के मेगा औचक निरीक्षण में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की पोल खुल गई। सात अगस्त को कराए गए इस निरीक्षण में काफी खामियां मिली हैं। काफी संख्या में शिक्षक गायब मिले, कई जगह मिड-डे मील बनता नहीं मिला, विद्यालयों में यूनिफार्म नहीं बांटी गई है। डीएम ने बीएसए और जिला पंचायत राज अधिकारी को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। साथ ही गायब शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी अज शंकर पांडये के आदेश पर मेगा औचक निरीक्षण के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। 67 अधिकारियों की टीम स्कूलों में गई। 455 विद्यालयों में से 422 विद्यालयों को निरीक्षण किया गया। इस दौरान सात विद्यालयों में मिड-डे मील बनता नहीं मिला, सात विद्यालयों में मैन्यू के अनुसार खाना नहीं बना। 11 विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम पाई गई। 113 विद्यालयों में यूनिफार्म का वितरण नहीं हुआ, 14 विद्यालयों में शौचालय खराब मिले, 25 प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर नहीं पाया गया। 20 विद्यालयों में 23 सहायक अध्यापक व दो शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। 12 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 14 सहायक अध्यापक और दो अनुदेशक अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने स्कूलों की स्थिति खराब मिलने पर बीएसए और शौचालय की स्थिति खराब मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। खंड शिक्षा अधिकारियों को चेतावनी दी है। अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed