{"_id":"5d5464bf8ebc3e6d234f5aea","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd182341460","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस, ८ किलोमीटर लंबे जाम से हलकान हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे तक जाम में फंसी एंबुलेंस, ८ किलोमीटर लंबे जाम से हलकान हुए लोग
विज्ञापन
जाम से हाल बेहाल, आठ किमी तक लगी वाहनों की लाइन
गाजियाबाद। रक्षा बंधन की पूर्व संध्या ट्रैफिक व्यवस्था चौपट हो गई। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से लेकर छपरौला तक लगभग आठ किलो तक जाम लग गया। जाम में करीब चार घंटे तक एंबुलेंस फंसी रही। लोगों ने कीचड़ में होकर एंबुलेंस को धक्का मारकर निकलवाया। बसों में भीड़ रही। बहनों का सफर दुश्वारी भरा रहा।
शहर में बुधवार को चारो ओर जाम ही जाम रहा। सबसे ज्यादा खराब स्थिति जीटी रोड और एनएच-9 व मेरठ रोड की रही। यहां सुबह से वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। जीटी रोड पर ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से छपरौला तक जाम था। करीब आठ किलोमीटर लंबे जाम में लोग फंसे रहे। इस दौरान यातायात पुलिस की व्यवस्था चरमराई दिखाई दी। दूर-दूर तक ट्रैफिक पुलिस के जवान नजर नहीं आ रहे थे। पूरे दिन जाम की स्थिति से लोग बेहाल दिखे। रही सही कसर गर्मी ने पूरी कर दी। यहां लालकुआं के पास एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस में बैठे लोगों ने बताया कि मरीज गंभीर रूप से बीमार है। गरीब जाम में चार घंटे हो गए हैं, लेकिन एंबुलेंस निकल नहीं पाई है।
बसों की खिड़कियों पर लटक कर की यात्रा
रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर लोगों ने बसों की किल्लत के कारण छतों और खिड़कियों पर बैठकर सवारी की। पूरे दिन बसों में सवारियों के लिए मारामारी रही। भीड़ के कारण कई महिलाएं घंटों इंतजार करती रहीं। गाजियाबाद डिपो ने 61 बसों की व्यवस्था की है। यह बसें भी कम पड़ गई। एआरएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि सवारियों की अधिकता को देखते हुए बसें भी बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
आज ढाई घंटे दिल्ली का रेल ट्रैफिक रहेगा बाधित
- लालकिले पर ध्वजारोहण के दौरान दिल्ली जंक्शन पर नहीं होगा ट्रेनों का आवागमन
- कई ट्रेनों को किया जाएगा डायवर्ट, कई को गाजियाबाद-साहिबाबाद में रोकेंगे
गाजियाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर बृहस्पतिवार सुबह ढाई घंटे गाजियाबाद और दिल्ली के बीच ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा। लालकिले पर ध्वजारोहण के दौरान सुबह 6 से 8:30 बजे तक पुरानी दिल्ली के पास ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। ट्रेन को साहिबाबाद से पुरानी दिल्ली की बजाय नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। कई अन्य ट्रेनों को गाजियाबाद, साहिबाबाद और लोनी स्टेशनों के आसपास रोका जाएगा।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुबह छह बजे से साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास शंटिंग के दौरान इंजन भी हॉर्न नहीं बजाएंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ध्वजारोहण के दौरान ट्रेनों के डायवर्जन, री-शेड्यूलिंग और रेग्युलेट करने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक पदमावत एक्सप्रेस को साहिबाबाद से दिल्ली भेजने की बजाय नई दिल्ली के रास्ते चलाया जाएगा। इसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 6:30 बजे है। मसूरी एक्सप्रेस को इसी रास्ते से दिल्ली जंक्शन भेजा जाएगा। खुर्जा-शकूरबस्ती ईएमयू, सहारनपुर-दिल्ली मेमू, अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू और शामली-दिल्ली पैसेंजर को साहिबाबाद, गाजियाबाद और लोनी के स्टेशनों पर कुछ देर के लिए रोका जाएगा। इसी तरह दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों को री-शेड्यूल कर दिया गया है। दिल्ली स्टेशन से चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस को सुबह 6:35 बजे की बजाय 8:30 बजे के बाद पुलिस क्लीयरेंस मिलने पर चलाया जाएगा। कालका एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस और सोनीपत-दिल्ली-साहिबाबाद पैसेंजर को भी ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रवाना किया जाएगा। ऐसे में यह ट्रेनें गाजियाबाद में भी देरी से पहुंचेंगी।