{"_id":"5d3f47d88ebc3e6d1214f9d9","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd181317446","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायफल को एके-४७ बनाने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायफल को एके-४७ बनाने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
रायफल को एके-47 बनाने वाले का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
गाजियाबाद। एयर गन व रायफल को एके-47 का रूप देने वाले शख्स का शस्त्र लाइसेंस जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। एडीएम प्रशासन ने उक्त फैसला देते हुए पुलिस को आरोपी का शस्त्र लाइसेंस, असलहा व कार्टरेज मालखाने में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि गत जनवरी माह में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच एके-47 बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाद में पता चला था कि उक्त असलहा असल में चार एयर गन व एक 315 बोर की रायफल थी, जिन्हें एके-47 में मोडिफाई किया गया था।
नगर कोतवाली के दरोगा शिवभूषण दीक्षित व संजय कुमार गत 25 जनवरी की शाम को आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर चौधरी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शीशों पर काली फिल्म चढ़ी संदिग्ध स्विफ्ट कार को रूकने का इशारा किया तो चालक ने कार दौड़ा दी। हालांकि, घेराबंदी कर कार को जीटी रोड मॉडल टाउन चौकी के पास चालक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान ललित सिंघल (34) पुत्र राम सिंघल निवासी जी-142 पटेल नगर तृतीय थाना सिहानी गेट व हाल निवासी 70 कोटगांव शर्मा डेयरी के सामने थाना नगर कोतवाली के रूप में हुई। जो विवाह मंडप आदि में बाउसर उपलब्ध कराता था। कार की सीट पर एके-47 मिली, जबकि उसका लाइसेंस 315 बोर रायफल का था। इसके अलावा कार की डिग्गी में रखे बैग से भी चार एके-47 नुमा असलहा मिला। जांच में सामने आया कि उक्त चारों असलहा एयरगन थी, जिन्हें भी मोडिफाई कर एके-47 का रूप दिया गया था। उक्त चारों असलहा का लाइसेंस तथा मोडिफाई करने की अनुमति न दिखा पाने पर पुलिस ने ललित सिंघल को गिरफ्तार कर उसकी कार व पांचों असलहा को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की थी। इसी कड़ी में एडीएम प्रशासन ने ललित सिंघल की रायफल का लाइसेंस निरस्त करते हुए पुलिस को शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
वर्जन ...
ललित सिंघल द्वारा अनाधिकृत रूप से रायफल को मोडिफाई कर एके-47 का रूप दिया गया था। इस संबंध में कोई अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। मामला गंभीर होने चलते आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
- जितेंद्र कुमार, एडीएम प्रशासन