फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

निगम के 54 विकास कार्यों के टेंडर मैनेज करने की प्लानिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
निगम के 54 विकास कार्यों के टेंडर मैनेज करने की प्लानिंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। कांग्रेस के एक पार्षद और कार्यकारिणी समिति के सदस्य ने जलकल विभाग में अब टेंडर मैनेज किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जलकल विभाग ने 54 विकास कार्यों के टेंडर जारी किए हैं, लेकिन इनमें से 14 कार्य पहले ही पूरे कराए जा चुके हैं। बाकी बचे कार्यों को भी ठेकेदारों ने पूल कर लिया है।
कांग्रेस पार्षद मनोज चौधरी का आरोप है कि तीन-चार दिन पूर्व नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्तरां में जलकल विभाग के ठेकेदारों की दावत हुई। इसमें टेंडर मैनेज करने पर मंथन हुआ। मनोज चौधरी का दावा है कि ठेकेदारों ने काम आपस में बांट लिए और मिलकर 10 से 15 फीसदी कम दरों पर लेने का निर्णय लिया गया है। यह टेंडर 6 अगस्त को खोले जाने हैं। उनका कहना है कि यह दावत और मीटिंग जलकल विभाग के एक इंजीनियर की सलाह पर हुई है। मनोज चौधरी का कहना है कि तीन पार्षदों के वार्डों के काम छोड़ दिए गए हैं। इन वार्ड में स्थानीय पार्षदों के चहेते ठेकेदारों को काम मिलना है। उन्होंने महापौर आशा शर्मा और नगरायुक्त से इस मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

अभी टेंडर की बिक्री भी शुरू नहीं हुई है। 31 जुलाई से बैंकों में टेंडर भेजे जाएंगे, फिर पहले ही मैनेज होने का आरोप कैसे लगा सकते हैं। ठेकेदारों की मीटिंग की जानकारी नहीं है। टेंडर खुलने के बाद अगर लगा कि ठेकेदारों ने पूल किया है तो निरस्त कर दिए जाएंगे। - आनंद त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed