{"_id":"5d3f445c8ebc3e6d16352dae","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd181315944","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज भी डायवर्जन, कई रूट पर वाहन प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में आज भी डायवर्जन, कई रूट पर वाहन प्रतिबंधित
विज्ञापन

गाजियाबाद। सावन के दूसरे सोमवार के मद्देनजर शहर में जारी किया गया रूट डायवर्जन शिवरात्रि पर मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। इसके तहत चौधरी मोड़ से हापुड़ तिराहा तक वाहनों का आवागमन नहीं होगा। लालकुआं की तरफ से आने वाले वाहन चौधरी मोड़ से पुराना बस अड्डे से होकर मोहन नगर जाएंगे।
आज के रूट डायवर्जन में खास
- कोई भी छोटा वाहन लालकुआं, चौधरी मोड़ से पुराना बस अड्डा होकर मोहन नगर जा सकेगा।
- चौधरी मोड़ रेलवे कट से घंटाघर तक, हापुड़ मोड़ से घंटाघर तक तथा गोशाला से घंटाघर तक वाहन नहीं जा सकेंगे।
- बड़े टेंपो लालकुआं से चौधरी मौड़ तक, हापुड़ चुंगी से पुराना बस अड्डा तक मोहन नगर से यूपी गेट तक, मोहन नगर से लोनी तक चल सकेंगे।
- बड़े टेंपो घंटाघर, पुराना बस अड्डा से मोहन नगर के बीच नहीं चल सकेंगे। छोटे ऑटो चल सकेंगे।
- नया बस अड्डा से सीमापुरी के बीच लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें।