{"_id":"5d3f445e8ebc3e6caf0cec34","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd181315815","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चौतरफा जाम, जीटी रोड पर आज भी डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चौतरफा जाम, जीटी रोड पर आज भी डायवर्जन
विज्ञापन

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर किए गए रूट डायवर्जन के चलते शहर में चौतरफा जाम की स्थिति बनी रही। सबसे बुरी स्थिति मेरठ तिराहे पर हुईं, जहां सुबह नौ बजे से डेढ़ घंटे तक भीषण जाम रहा, जबकि दिनभर रूक-रूककर वाहनों की रफ्तार थमती रही। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन चौराहा व दुहाई में भी लोगों को जाम से दो-चार होना पड़ा। वहीं, महाशिवरात्रि के चलते पुलिस ने जीटी रोड पर मंगलवार को भी रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है।
सावन के हर सोमवार पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों का तांता लगता है। इसके मद्देनजर सावन के हर सोमवार पर वाहनों का डायवर्जन प्लान तैयार किया था। दूसरे सोमवार पर शिव भक्तों की सहूलियत के मद्देनजर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। लालकुआं की तरफ से आने वाले वाहनों को चौधरी मोड़ से पुराना बस अड्डा, ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे से निकाला गया। मोहन नगर की तरफ से आने वाले वाहन मेरठ तिराहे पर न आएं, इसके लिए उन्हें हापुड़ रोड से निकाला गया।
डायवर्जन प्लान के तहत हापुड़ मोड़ से वाहनों को डायमंड फ्लाईओवर से एनएच-9 पर भेजा गया। इसी डायवर्जन के चलते वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण मेरठ तिराहे पर सुबह नौ बजे भीषण जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे बाद लोग मेरठ तिराहा से पास हो सके। मेरठ तिराहा के अलावा राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, चौधरी मोड़ पर भी जाम की स्थिति बनी रही। शहर में जीटी रोड पर वाहन न आने के कारण एनएच-9 पर वाहनों के दबाव के चलते जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
आज भी डायवर्ट रहेगा वाहनों का रूट
एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह ने बताया कि शहर में लागू किया गया डायवर्जन प्लान मंगलवार को शिवरात्रि पर भी जारी रहेगा। इसके तहत चौधरी मोड़ से हापुड़ तिराहा तक वाहनों का आवागमन नहीं होगा। लालकुआं की तरफ से आने वाले वाहन चौधरी मोड़ से पुराना बस अड्डे से होकर मोहन नगर जाएंगे। ऑटो लालकुआं से चौधरी मोड़, हापुड़ चुंगी से पुराना बस अड्डा, मोहन नगर से यूपी गेट तथा मोहन नगर से लोनी तक चल सकेंगे।