फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

संजय नगर में एक ही दिन तीन जगह चोरी

Wed, 24 Jul 2019 08:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान(फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

गाजियाबाद के कविनगर थानाक्षेत्र के संजय नगर में सोमवार रात बेखौफ चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चार स्थानों पर वारदात को अंजाम देकर चोर हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर गए। सुबह घटना का पता लगने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


केस एक - मेडिकल स्टोर में चोरी
हरवंश नगर निवासी राजकुमार व उनके भाई राजवीर सिंह संजय नगर सेक्टर-23 में गार्गी मेडिकल स्टोर चलाते हैं। सोमवार रात वह मेडिकल स्टोर बंद कर घर गए थे। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान का बिल प्रिंटिंग सिस्टम सड़क पर पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो शटर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया था। चोर मेडिकल स्टोर में रखे 15 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन


केस दो - डेयरी का ताला तोड़ा
मोदीनगर निवासी सोमवीर संजय नगर डी-ब्लॉक में डेयरी चलाते हैं। सुबह वह डेयरी पर पहुंचे तो ताले टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से दस हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस तीन : ब्रेड एजेंसी से 25 हजार की चोरी
जागृति विहार निवासी देवेंद्र राय ब्रेड की एजेंसी चलाते हैं। मंगलवार सुबह माल देने वाला आया तो उसने देखा कि शटर पर ताले नहीं हैं। इस बारे में उसने देवेंद्र राय को फोन पर बताया तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि वह दुकान पर ताले लगाकर आए थे। मौके पर पहुंचने पर देखा कि चोर दुकान में रखा पूरा गल्ला भी उठाकर ले गए, जिसमें 25 हजार रुपये रखे थे।

चोरी की कोशिश
गार्गी मेडिकल स्टोर की बगल में ही बालाजी मेडिकल स्टोर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक चोरों ने उसके ताले भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने के कारण आगे बढ़ गए।


फुटेज में कैद हुए पांच चोर
घटनाओं की जानकारी लगने पर कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोर उसमें कैद मिले। फुटेज के आधार पर चोरी की वारदातों में पांच लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। कविनगर इंस्पेक्टर राजकुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। घटनाओं का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed