{"_id":"5d2b82bc8ebc3e6ccf653580","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd180243040","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 जुलाई से गोमती एक्सप्रेस समेत कई ईएमयू ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ के रूट में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 जुलाई से गोमती एक्सप्रेस समेत कई ईएमयू ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ के रूट में बदलाव
Mon, 15 Jul 2019 11:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस ट्रेन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली और तिलक ब्रिज स्टेशन के बीच दो रेलवे लाइन को जोड़ने के लिए हो रहे इंटरलाकिंग कार्य के चलते आने वाले दिनों में दिल्ली-हावड़ा लाइन पर ट्रैफिक बाधित रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी तो कई का रूट बदला जाएगा। ऐसे में करीब एक सप्ताह तक दिल्ली, गाजियाबाद और लंबी दूरी की ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
रेलवे अफसरों के मुताबिक, 18 जुलाई से ट्रेनों का शेड्यूल प्रभावित होना शुरू हो जाएगा और 21 जुलाई तक बाधित रहेगा। इस दौरान गोमती एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, उत्तरांचल एक्सप्रेस, बरेली इंटरसिटी समेत दादरी, गाजियाबाद से नई दिल्ली, पलवल और शकूरबस्ती तक चलने वाली कई ईएमयू भी रद्द रहेंगी। यानी अगर आपको 18 से 21 जुलाई के बीच ट्रेनों से सफर करना है तो पहले ट्रेन का शेड्यूल चेक कर लें।
विज्ञापन
गाजियाबाद की यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
नई दिल्ली-लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, दिल्ली-प्रतापगढ़ पदमावत एक्सप्रेस, बरेली-नई दिल्ली-बरेली इंटरसिटी, दिल्ली-काठगोदाम-दिल्ली उत्तराखंड एक्सप्रेस, ओखा-देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस, गाजियाबाद-शकूरबस्ती-गाजियाबाद ईएमयू, पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, गाजियाबाद-दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू, साहिबाबाद-दिल्ली-साहिबाबाद ईएमयू, गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू, गाजियाबाद-हजरत निजामुद्दीन ईएमयू।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का बदला जाएगा रूट
नई दिल्ली-देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस 19 जुलाई को दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलेगी। नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस 19 से 21 जुलाई तक दिल्ली जंक्शन के रास्ते संचालित होगी। मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस 19 और 20 जुलाई को नई दिल्ली से दिल्ली जंक्शन के रास्ते साहिबाबाद पहुंचेगी। नई दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी 19 से 21 जुलाई तक दिल्ली जंक्शन के रास्ते चलेगी। पलवल-गाजियाबाद ईएमयू (64051) 14 से 17 जुलाई तक हजरत निजामुद्दीन से तिलक ब्रिज, नई दिल्ली होते हुए गाजियाबाद जाएगी।
वहीं 21 जुलाई तक गाजियाबाद-पलवल, दनकौर-नई दिल्ली-शकूरबस्ती, टूंडला-नई दिल्ली- पलवल, हजरत निजामुद्दीन-गाजियाबाद ईएमयू, पानीपत-नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू, कोसीकलां-गाजियाबाद, मथुरा-गाजियाबाद के बीच चलने वाली ईएमयू ट्रेनों के रास्ते में भी मामूली परिवर्तन किया जाएगा। फरक्का एक्सप्रेस व कई अन्य ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा।