{"_id":"620e9b0e0354c73d7052d729","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd234224129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में दोगुनी हो गई उद्योगों में बिजली की खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में दोगुनी हो गई उद्योगों में बिजली की खपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल में दोगुनी हो गई उद्योगों में बिजली की खपत
गाजियाबाद। जिले में उद्योगों का विस्तार होने की कड़ी में बिजली की खपत भी दोगुनी हो गई है। पांच साल पहले जहां उद्योगों में 600 मेगावाट तक बिजली की खपत थी, वहीं अब जिले के दो हजार उद्योगों को 12 मेगावाट बिजली हर दिन दी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले आवेदन और 72 घंटे में उद्योगों के लिए जरूरी एनओसी और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया के चलते कनेक्शन भी बढ़े हैं।
करीब साढ़े आठ लाख घरेलू उपभोक्ता हर दिन 2500 मेगावाट बिजली खर्च कर रहे हैं। 18 औद्योगिक क्षेत्र में 75 किलोवाट से अधिक भार वाले दो हजार औद्योगिक उपभोक्ता घरेलू उपभोक्ताओं के मुकाबले आधी बिजली खर्च कर रहे हैं। बीते पांच साल में लगभग 800 नए उद्योगों में बिजली के कनेक्शन विभाग ने दिए हैं, जिससे इनकी खपत बढ़कर दोगुनी हुई है। जिले में हर दिन घरेलू, व्यायवसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को 4000 मेगावाट दी जा रही है।
---------------
खपत में आगे बिल चुकाने में पीछे घरेलू, औद्योगिक उपभोक्ता :
घरेलू उपभोक्ता बिजली खर्च करने में भले ही आगे हैं लेकिन बिल चुकाने में उपभोक्ता पीछे नजर आते हैं। विभाग के मुताबिक हर माह औसतन 400 करोड़ का राजस्व विभाग इक्ट्ठा करता है। इनमें से 70 फीसदी ही घरेलू उपभोक्ता समय पर बिजली का बिल भरते हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ औद्योगिक उपभोक्ताओं का भी कुछ ऐसा ही हाल है। विद्युत निगम को 70 फीसदी औद्योगिक उपभोक्ताओं से समय पर बिल का भुगतान मिलता है जबकि व्यावसायिक उपभोक्ताओं में 90 फीसदी उपभोक्ता समय पर बिजली का बिल चुका रहे हैं।
विज्ञापन
-----------
उद्योगों के लिए हैं खास निर्देश :
प्रदेश सरकार की 72 घंटे में उद्योग शुरू करने की योजना के तहत निवेश मित्र पोर्टल पर आने वाले आवेदनों को विभाग तरजीह देता है। ऐसे आवेदन आने के साथ एक दिन में ही बिजली का कनेक्शन पूरा करने का कार्य विद्युत निगम के अधिकारी कर रहे हैं।
------------
जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या :
उपभोक्ता - संख्या - बिजली की खपत
घरेलू उपभोक्ता - आठ लाख 50 हजार - 2500 मेगावाट
व्यावसायिक उपभोक्ता - एक लाख - 300 मेगावाट
औद्योगिक कनेक्शन - दो हजार - 1200 मेगावाट
---------------
उद्योगों को पूरी बिजली देने का प्रयास :
जिले के उद्योगों को 24 घंटे बिजली देने का प्रयास विद्युत निगम का है। ऐसा करने में विभाग सफल रहा है। जिसके बाद औद्योगिक कनेक्शन की संख्या भी बढ़ी है।
- एसके पुरवार, मुख्य अभियंता
विद्युत निगम