फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

फिर पटरी पर लौटेंगी ट्रेनें, होली पर घर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
तीन महीने बाद फिर पटरी पर लौट आएंगी रद्द ट्रेनें
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोहरे के कारण रद्द की गई ट्रेनें 15 दिन बाद फिर से पटरी पर लौट आएंगी। होली पर ट्रेनों से घर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। फिर से पटरी पर लौटने वाली ट्रेनों में 30 से ज्यादा ट्रेनें ऐसी हैं जो गाजियाबाद से होकर चलती हैं। इनके वापस लौटने से न सिर्फ गाजियाबाद, बल्कि साहिबाबाद और नोएडा के लोगों का सफर करना भी आसान हो जाएगा।
इस बार रेलवे ने कोहरे का सीजन शुरू होने से पहले एक दिसंबर से ही ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। कुछ ट्रेनों को 24 फरवरी तक और अन्य ट्रेनों को 28 फरवरी तक के लिए निरस्त किया है। एक मार्च से इन ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। कई ट्रेनों की आवृत्ति भी घटाई गई थी, मार्च से यह ट्रेनें भी नियमित चलने लगेंगी। इनमें बिहार, पूर्वांचल, उत्तराखंड और लखनऊ रूट की ट्रेनों की संख्या ज्यादा है। इन ट्रेनों के फिर से पटरी पर लौट आने के बाद होली और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में लोग दूर-दराज घूमने या घर जा सकेंगे।
विज्ञापन

गाजियाबाद रूट की यह प्रमुख ट्रेनें लौटेंगी पटरी पर
दिल्ली-अंबाला पैसेंजर, आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन बाईवीकली एक्सप्रेस, मालदा टाउन-आनंद विहार, आनंद विहार-गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस, आनंद विहार-गोरखपुर ट्राईवीकली एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस, आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर और सहरसा के बीच चलने वाली ट्रेनें भी लौट आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed