फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

20 दिन में 15 इलेक्ट्रिक बसें और मिलेंगी गाजियाबाद को

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
20 दिन में 15 इलेक्ट्रिक बसें और मिलेंगी गाजियाबाद को
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा और बड़ा होगा। 20 दिन में शहर को 15 इलेक्ट्रिक बसें और मिलेंगी। इन बसों को शहर के दूसरे रूट पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इसके बाद बसों की संख्या बढ़कर 25 हो जाएंगी। इन बसों के लिए अकबरपुर-बहरामपुर स्थित डिपो में 12 चार्जिंग प्वाइंट बनाने का काम शुरू हो गया है।
फिलहाल शहर में पांच इलेक्ट्रिक बसों को कौशांबी से मुरादनगर रूट पर चलाया जा रहा है। एक-दो दिन में पांच बसें और इसी रूट पर उतारी जाएंगी। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि गाजियाबाद के लिए तय किए गए ऑपरेटर ने 15 अन्य बसें इसी महीने के अंत तक देने का आश्वासन दिया है। इन बसों के मिलने पर उनके पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कराकर मार्च में रूट पर उतार दिया जाएगा। परिवहन निगम के एआरएम एनके वर्मा का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार रूट पहले से तय कर लिए गए थे। फरवरी के अंत में मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को शहर में दूसरे रूट पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में 100 इलेक्ट्रिक बसों को चलाने का लक्ष्य तय है। जिसमें पहले चरण में 50 बसें संचालित की जानी हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह में 12 चार्जिंग प्वाइंट बनकर हो जाएंगे तैयार
अकबरपुर-बहरामपुर में बने डिपो में बसों को चार्ज करने के लिए फिलहाल 2 चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। अब यहां 12 चार्जिंग प्वाइंट बनाने का काम शुरू हो गया है। एक सप्ताह में यह बनकर तैयार हो जाएंगे। यानी एक बार में 12 बसों को चार्ज किया जा सकेगा। इस अवधि में अन्य बसें रूट पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
75 मिनट में हो जाएगी चार्ज
इलेक्ट्रिक बसों के लिए फास्ट चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि एक बस महज 75 मिनट फुल चार्ज हो जाएगी। एक बार चार्ज होने के बाद बस 200 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है। हालांकि इन्हें 180 किलोमीटर से ज्यादा नहीं चलाया जा रहा। 200 किलोमीटर चलाने के बाद बैटरी डिस्चार्ज हो जाएगी और बसें डिपो तक पहुंचाने में दिक्कत होगी। इसकी वजह से 180 किलोमीटर चलाने के बाद उन्हें चार्जिंग के लिए डिपो में भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed