फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सक्रिय मरीजों की संख्या हजार तक पहुंची, हट सकती हैं पाबंदियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
1060 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या, घटी तो हट जाएंगी पाबंदियां
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घटने लगे हैं। शनिवार को सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1060 हो गई, जबकि 317 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। पिछले दो सप्ताह से मरीजों की संख्या में भी काफी गिरावट है। चिकित्सकों का कहना है कि रविवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार से कम हो सकती है।
शनिवार को 149 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 317 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। 14 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। पिछले पंद्रह दिन में 11 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इनमें एक किशोर, एक युवक, एक युवती और एक महिला शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिन लोगों की मौत हुई वह पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।
विज्ञापन

किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा
शासन स्तर से 234488 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग को मिला था। यह लक्ष्य 10 जनवरी तक पूरा होना था, लेकिन पांच फरवरी तक लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। अभी तक 177585 किशोरों को टीका लगा है और 56 हजार किशोरों को टीका लगना बाकी है। तीन जनवरी से 15 वर्ष से लेकर 17 वर्ष तक के किशोरों को टीका लगना शुरू हुआ था जिसको पूरा करने का लक्ष्य 10 जनवरी तक था। लक्ष्य पूरा ना होने पर इस तिथि को बढ़ाकर 15 जनवरी और उसके बाद 21 जनवरी तक बढ़ाया गया, लेकिन अभी तक विभाग लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ नीरज अग्रवाल ने बताया कि स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र सहित घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। स्कूल बंद होने की वजह से कुछ देरी हो रही है। लक्ष्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घट रही है सक्रिय मरीजों की संख्या
सक्रिय मरीजों की संख्या काफी तेजी से घट रही है। स्वस्थ होने की दर को देखते हुए संभावना है कि रविवार को लगभग 150-200 मरीज डिस्चार्ज होंगे। रविवार तक सक्रिय मरीजों की संख्या 800 के करीब पहुंच सकती है। - डॉ. आरके गुप्ता, जिला सर्विलांस अधिकारी
15 दिन में संक्रमित और स्वस्थ हुए मरीज
तारीख - संक्रमित - स्वस्थ हुए - सक्रिय मरीज
5 फरवरी 149 - 317 - 1060
4 फरवरी - 151 - 449 - 1228
3 फरवरी - 184 - 147 -1526
2 फरवरी - 174 - 513 -1489
1 फरवरी - 226 - 481 - 1830
31 जनवरी - 260 -309 - 2085
31 जनवरी - 260 - 307 - 2085
30 जनवरी - 429 - 542 - 2134
29 जनवरी - 385 - 578 - 2249
28 जनवरी - 310 - 823 - 2457
27 जनवरी - 588 - 1248 - 2980
26 जनवरी - 504 - 841 - 3651
25 जनवरी - 820 - 1527 - 4000
24 जनवरी - 661 - 860 - 4715
23 जनवरी - 485 - 1365 - 5039
22 जनवरी - 906 - 1466 - 5794
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed