फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मनी ट्रांसफर कारोबारी से लूट करने वाले गैंग का खुलासा, ५ गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मनी ट्रांसफर कारोबारी से लूट करने वाले गैंग का खुलासा, 5 गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रताप विहार में बृहस्पतिवार को मनी ट्रांसफर कारोबारी से ग्राहक बनकर हथियार के बल पर लूट करने के मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने लूट की वारदात के अलावा इंदिरापुरम समेत अन्य क्षेत्रों में चोरी व चैन स्नैचिंग की वारदात की हैं। उनके पास से पुलिस ने चार सोने की चैन, 20 हजार रुपये की नकदी, 3 तमंचे, एक चाकू, दो फर्जी नंबर प्लेट और कार बरामद की है।
थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि आरोपी रेकी करके लूट व चोरी की घटनाओं की वारदात करते थे। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर गैंग का सरगना मिर्जापुर विजयनगर निवासी आशिफ उर्फ चिड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद उसके चार साथी मिर्जापुर विजयनगर निवासी नौशाद, अप्पू उर्फ आफताब, अरशद उर्फ जेपी प्रधान और सलीम को भी पकड़ लिया, जबकि अन्य तीन साथी मिर्जापुर विजयनगर निवासी सोनू, परवेज और प्रताप विहार निवासी साकिर फरार हैं। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। प
विज्ञापन

गैंग लीडर चिड़िया और सोनू इस तरह करते थे वारदात
पुलिस के मुताबिक आशिफ उर्फ चिड़िया और सोनू गैंग लीडर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेकी के बाद दो साथी लूट व चोरी की वारदात करते थे और बाइक पर फरार हो जाते थे। पीछे से दो सदस्य कार में बैकअप के रूप में रहते थे। जो अगर कोई पीछा करता था तो उसे गुमराह करने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिड़िया और नौशाद ने की थी मनी ट्रांसफर कारोबारी से लूट
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी आशिफ उर्फ चिड़िया ने मनी ट्रांसफर कारोबारी से लूट की वारदात की बात कबूली। उसने नौशाद के साथ मिलकर मनी ट्रांसफर कारोबारी से लूट की वारदात करके बाइक से फरार हो गए थे, वहीं सोनू और अरशद बाहर कार में बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed