फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

प्रशिक्षण के दौरान बेहोश हुई महिला कर्मी की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
प्रशिक्षण के दौरान बेहोश हुई महिला कर्मी की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोहननगर आईटीएस कॉलेज में चले रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में शामिल होने पहुंची महिलाकर्मीं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। 50 वर्षीय कमलेश मोदीनगर स्थित ईएसआई अस्पताल में सफाई कर्मी थीं। प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी अस्मिता लाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कमलेश की अचानक तबीयत खराब हो गई, उन्हें एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दस फरवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रशिक्षण चल रहा है। कमलेश के पुत्र सचिन ने बताया कि मंगलवार की सुबह छह बजे कमलेश को चक्कर आया था और उल्टी हुई थी। एक घंटे तबीयत सामान्य हो गई। दो बजे वह और उनकी पत्नी सीमा उन्हें आईटीएस मोहननगर छोड़ने गए। प्रशिक्षण केंद्र पर तैनात अन्य कर्मियों ने बताया कि अचानक वह बेहोश हो गईं। एंबुलेंस से एमएमजी अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। सचिन ने बताया कि मधुमेह की बीमारी 12 साल से थी, लेकिन ब्लड प्रेशर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सचिन ने बताया कि अस्पताल में 3:55 बजे पहुंचे थे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने बताया कि मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

------
प्रशिक्षण केंद्र पर डॉक्टर और एंबुलेंस नहीं रहते
प्रशिक्षण ले रहे अन्य कर्मियों का कहना था कि प्रशिक्षण केंद्र के पास टीकाकरण की व्यवस्था है, लेकिन न तो एंबुलेंस की व्यवस्था और न ही कोई डॉक्टर मौजूद रहते हैं। प्रशिक्षण के दौरान कई कर्मचारियों की तबीयत खराब होती रहती है, लेकिन कर्मचारी स्वयं डॉक्टर के पास जाकर इलाज कराते हैं या दवाई घर से लेकर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि कमलेश 12 साल से मधुमेह और ब्लड प्रेशर की मरीज थीं। तबीयत खराब होने के बाद तत्काल एमएमजी अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की पुष्टि हुई है। सीएमओ का कहना है कि प्रशिक्षण केंद्र के पास ही एंबुलेंस रहती है।
----------------
सूचना पर अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंचे थे। कर्मी को बचाने का प्रयास किया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम कराया गया है।
अस्मिता लाल, सीडीओ, मतदान कार्मिक प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed