फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

चुनाव के दौरान गुल हुई बिजली तो नहीं मिलेगा ठीक करने वाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
चुनाव के दौरान गुल हुई बिजली तो नहीं मिलेगा ठीक करने वाला
विज्ञापन

गाजियाबाद। मतदान के दिन अगर बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो फाल्ट ठीक करने के लिए विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता वीके आर्य ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर बिजली कर्मियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है।
इस बार विधानसभा चुनाव में 624 बिजली कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रांसमिशन विभाग के 112 और वितरण विभाग से 512 बिजली कर्मियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इंजीनियर से लेकर लाइनमैन तक सभी ड्यूटी में हैं। बिजली विभाग आवश्यक सेवाओं में आता है। किसी को पीठासीन अधिकारी तो किसी को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। ड्यूटी लगने के बाद कर्मचारियों को कभी ट्रेनिंग तो कभी बीएलओ के तौर पर भेजा जा रहा है। डीएम के साथ अपने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर ड्यूटी से हटाए जाने की बात कही गई है। जिले के बिजली विभाग को पांच सर्किल और 16 डिवीजन में बांटा गया है। करीब एक हजार कर्मचारी विद्युत वितरण खंड में हैं। इसके अलावा करीब ढाई सौ कर्मचारी व अधिकारी पारेषण विभाग में हैं। चुनाव में करीब 60 फीसदी कर्मचारी लगे हैं। अक्सर लाइन में फॉल्ट आने की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

रोजाना दस से 15 फाल्ट आते हैं
रोजाना दस से 15 स्थानों पर विद्युत लाइन में फाल्ट आने की समस्या बनी रहती है। करीब चार सौ लाइन मैन हैं। कहीं पर भी फाल्ट आने पर मौके पर पहुंचकर ठीक करने की जिम्मेदारी इन पर होती है। सब स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे इसके लिए प्रत्येक सब स्टेशन पर चार से पांच कर्मियों की जरूरत होती है। मतदान के दिन यदि कहीं भी कोई फाल्ट होता है तो दिक्कत हो सकती है। कर्मचारी नेता आशीष का कहना है कि आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मियों को छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चुनाव राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें सभी का सहयोग लिया जाता है। बिजली विभाग आवश्यक सेवाओं में आता है। विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के नामों को चुनाव ड्यूटी से हटाया जाएगा। इसके अलावा जो कैंसर या गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, जिनका इलाज चल रहा है, उन्हें भी ड्यूटी से हटाया जाएगा।
राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed