फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पड़ोसी देशों से खुलने लगे निर्यात के रास्ते

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पड़ोसी देशों में खुलने लगे निर्यात के रास्ते
विज्ञापन

गाजियाबाद। ओमिक्रॉन से लगभग डेढ़ महीने भर बंद रहे निर्यात के रास्ते अब खुलने लगे हैं। सप्ताह भर में करीब 15 से अधिक देशों में निर्यात शुरू हुआ है। निर्यातकों को करीब 200 करोड़ के रूके हुए ऑर्डर भी मिलने लगे हैं। इनमें मशीनरी, टेक्सटाइल, ऑटो पार्ट्स, हर्बल उत्पाद के ऑर्डर शामिल हैं।
गाजियाबाद से कई देशों को मशीनें, मशीनरी पार्ट्स, ऑटो पार्ट्स, टेक्सटाइल उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट, हर्बल उत्पाद निर्यात किए जाते हैं। कई देशों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के बाद जिले से करोड़ों का निर्यात बंद हो गया था। दिसंबर माह में जिले से निर्यात पूरी तरह से बंद रहा, लेकिन अब जनवरी माह में यूएई, बांग्लादेश, जापान सहित अन्य देशों से निर्यात शुरू हो गया है। डिपो पर निर्यातकों का रुका हुआ माल भी इन देशों में जाना शुरू हो गया है जबकि नए ऑर्डर मिलने से उत्पादन भी बढ़ गया है। गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थिति में और सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन देशों में अभी भी परेशानी
साउथ अफ्रीका, चीन, नैरोबी, इथोपिया (साउथ अफ्रीका), बेल्जियम, कनाडा, ब्राजील सहित अन्य देशों से अभी भी जिले के निर्यातकों को ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं। फरवरी माह तक उद्यमियों को इन देशों से निर्यात शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशों में शुरू हुआ निर्यात
मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, जापान, यूएई सहित अन्य देशों में सप्ताह भर से निर्यात की शुरुआत हुई है।
------------
247 करोड़ के रुके थे ऑर्डर
जिले से निर्यातकों के लगभग 247 करोड़ के ऑर्डर रुके हुए थे। इनमें से 200 करोड़ के ऑर्डर वापस निर्यातकों को सप्ताह भर में मिले हैं। गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन के चेयरमैन हरिओम चौहान ने बताया कि निर्यातकों को ऑर्डर मिलना शुरू हुए हैं। इनमें मशीनरी उत्पादों के ऑर्डर अधिक हैं।
-----------
हर्बल उत्पाद निर्यातक दिनेश गर्ग ने बताया कि वियतनाम, यूरोप में से निर्यात के ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा पड़ोसी देशों से भी हेयर कलर, मेहंदी आदि के ऑर्डर आने लगे हैं। महीने भर में करीब सात करोड़ का नुकसान झेला है।

कोट ----------
उद्यमी डीके गुप्ता ने बताया कि जापान, मॉरीशस आदि कुछ देशों से निर्यातकों को ऑर्डर मिल रहे हैं। महीने भर ऑर्डर न मिलने से उत्पादन भी घटा था लेकिन अब उत्पादन को शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed