फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

घटने के बाद फिर बढ़े केस, सावधानी बरतना जरूरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
घटने के बाद फिर बढ़े केस, सावधानी बरतनी जरूरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। एक दिन कम होने के बाद कोरोना संक्रमण के केस फिर बढ़ गए हैं। रविवार को 591 संक्रमित मिले थे। सोमवार को नए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 661 हो गई। इससे पहले शनिवार को 906 और शुक्रवार को 780 केस मिले थे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमण कम हुआ है, लेकिन खतरा टला नहीं है। सावधानी बरतनी जरूरी है। चुनाव की वजह से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवागमन बढ़ गया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 860 लोग स्वस्थ हुए। इस समय जिले में 4715 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 54 मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। डीएसओ का कहना है कि कोरोना की पहली लहर का समय 60 से 70 दिनों का था। दूसरी लहर का तेज असर 48 दिनों तक रहा। तीसरी लहर 35 से 40 दिन बाद धीमी पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

एक लहर का तीन चरण
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि समान्य तौर पर एक लहर के तीन चरण होते हैं। पहले चरण में संक्रमण फैलना शुरू होता है। दूसरे चरण पीक का होता है। तीसरे चरण में संक्रमण में कमी आती है। कोरोना के दौरान लहर का एक चरण लगभग 28 दिन का था। सीएमओ ने बताया कि पहली लहर में मरीजों के संक्रमण मुक्त होने का समय 14 दिन था। दूसरी लहर में घटकर 9 से 10 दिन हुआ और तीसरी लहर में यह समय 5 से 7 दिन का है। फरवरी के पहले सप्ताह में तीसरी लहर का अंतिम चरण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में संक्रमण का उतार-चढ़ाव
तारीख - संक्रमित - स्वस्थ हुए
24 जनवरी - 661 - 860
23 जनवरी - 485 - 1365
22 जनवरी - 906 - 1466
21 जनवरी - 780 - 1859
20 जनवरी - 1585 - 2436
19 जनवरी - 2041 - 2531
18 जनवरी - 793 - 2473
17 जनवरी - 1301 - 2010
16 जनवरी - 2103 -1698
15 जनवरी - 1422 - 1224
14 जनवरी - 1963 - 395
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed