{"_id":"61df2590a8a9b97a6e1a8667","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2326144106","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित युवाओं में 80 फीसदी दिल्ली-नोएडा आने-जाने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित युवाओं में 80 फीसदी दिल्ली-नोएडा आने-जाने वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रमित युवाओं में 80 फीसदी
दिल्ली-नोएडा आने-जाने वाले
गाजियाबाद। संक्रमित मिल चुके साढ़े पांच हजार से ज्यादा युवाओं में 80 फीसदी ऐसे हैं, जिनका रोज दिल्ली-नोएडा आना-जाना है। ये न केवल खुद संक्रमित हुए हैं, बल्कि इनके संपर्क में आने से इनके परिवारीजनों में भी वायरस पहुंचा है। इसकी जानकारी इनके यात्रा विवरण से मिली है। दिल्ली में घर से काम (वर्क फ्रोम होम) शुरु हो जाने के बाद उम्मीद है कि गाजियाबाद में भी युवाओं में संक्रमण की दर जल्द ही कम हो सकती है। नोएडा में भी कई कंपनियों ने घर से काम शुरू कराया है।
गाजियाबाद से रोजाना 50 से 60 हजार युवक-युवतियां दिल्ली जाते हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदिरापुरम, कौशांदी, वैशाली, वसुंधरा के हैं। तीसरी लहर में सबसे ज्यादा संक्रमित इंदिरापुरम में ही मिले हैं। जिले के कुल सक्रिय मरीजों में 21 से 30 साल की आयु के 1961 और 31 से 40 आयु के 2110 हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या में युवा संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि अब तक कुल 5589 युवा संक्रमित हुए हैं। सभी का यात्रा विवरण (ट्रैवल हिस्ट्री) तैयार की गई। नवंबर में महाराष्ट्र, गोवा, जयपुर से आने वाले कई लोग संक्रमित मिले थे।
दिल्ली-नोएडा में संक्रमण दर ज्यादा
दिसंबर और जनवरी में नोएडा और दिल्ली से आए लोगों की संख्या अधिक रही। इसका अध्ययन किया गया तो पता चला कि इनमें रोज आने-जाने वाले युवा सबसे ज्यादा हैं। इस समय दिल्ली में संक्रमण दर 26 फीसदी से अधिक है, जबकि गौतमबुद्धनगर में 30 से 34 फीसदी है। गाजियाबाद की अधिकतम संक्त्रस्मण दर 17 फीसदी थी, जो बुधवार को 12.83 फीसदी हो गई।
विज्ञापन
युवाओं से बच्चे और बुजुर्गों में पहुंचा वायरस
स्वास्थ्य विभाग ने अध्ययन में पाया है कि 50 फीसदी से अधिक संक्रमित बुजुर्ग ऐसे हैं, जो घर से बाहर नहीं निकले, लेकिन उन तक वायरस पहुंच गया। इनके लिए परिवार के युवाओं ने संवाहक का कार्य किया। इसी तरह बड़ी संख्या में बच्चे भी संक्रमित हुए हैं।
दो जजों समेत
1581 मिले संक्रमित
नए मरीजों में कचहरी के छह कर्मचारी और दो डॉक्टर शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। दो जज, कचहरी के छह कर्मचारी, दो डॉक्टर, नौ गर्भवती महिलाओं समेत 1581 लोग बुधवार को कोरोना संक्त्रस्मित मिले। 9300 लोगों की जांच की गई थी। संक्रमण के मामले में गाजियाबाद प्रदेश में दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जनवरी में बुधवार को ऐसा पहली बार हुआ जब पिछले दिन से कम मरीज मिले। मंगलवार को 1829 मिले थे।
188 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। इस समय जिले में 7665 मरीजों का इलाज चल रहा है। लैब पर जांच का दबाव बढ़ने से पांच से छह दिन में रिपोर्ट मिल रही है, जबकि सैंपल देने के बाद संदिग्ध के संपर्क में रहने से अन्य लोग भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अब एक संक्रमित के संपर्क में आने पर दस से 12 लोग संक्रमित हो रहे हैं। पिछले पांच दिन में शहर के अधिकांश कॉलोनियों में संक्रमण फैल चुका है।
गंभीर मरीज 10वें दिन होंगे डिस्चार्ज
डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि संक्रमित गंभीर मरीज या वेंटिलेटर वाले मरीजों की स्थिति में सुधार होने पर सामान्य वार्ड में ऑक्सीजन वाले बेड पर रखा जाएगा। अगर मरीज का ऑक्सीजन लेवल सामान्य स्थिति में 94 से ज्यादा होगा तो उसे 10वें दिन डिस्चार्ज किया जा सकता है। ऐसे मरीजों की 7वें दिन दोबारा जांच होगी। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वह नए मरीज में गिने जाएंगे। बिना लक्षण वाले 7वें दिन होम आइसोलेशन से बाहर निकल सकते हैं। नई गाइडलाइन में मरीजों को 9 दिन की जगह 7 दिनों में डिस्चार्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
उम्र - संक्रमित
शून्य से 15 - 650
16 से 20 - 733
21 से 30 - 1961
31 से 40 - 2110
41 से 50 - 1518
51 से 60 - 973
61 से 70 - 486
71 से 80 - 129
81 से 90 - 25
91 से 99 - 08
भर्ती, एंबुलेंस और आइसोलेशन व इलाज के बारे में इन नंबरों पर करें फोन
0120- 2965757
0120 -2965758
0120-2829040
8826797248
9910426374