फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

यूपी में प्रतिबंधित शराब का जखीरा बरामद, चार पकड़े गए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मोरटा में गोदाम से पकड़ी
विज्ञापन

4 करोड़ की अवैध शराब
गाजियाबाद। मेरठ रोड पर मोरटा में एक गोदाम से विदेशी ब्रांड की चार करोड़ की शराब पकड़ी गई। चोरी-छिपे यहां शराब को स्टोर किया जाता था और दूसरे प्रदेशों में सप्लाई की जाती थी। आबकारी विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गोदाम मालिक कुणाल चावला मौके से फरार है। अधिकारियों का कहना है कि गोदाम का न तो रजिस्ट्रेशन है और न ही शराब की एक्साइज ड्यूटी ही दी गई है। करीब डेढ़ करोड़ की राजस्व चोरी कर अवैध रूप से विदेशी शराब स्टोर करने और बेचने का पर्दाफाश किया गया है।
मंगलवार रात मुरादाबाद जिले में ओवरसीज के विभिन्न ब्रांड की शराब पकड़ी गई थी। आबकारी विभाग को सूचना मिली कि शराब की सप्लाई गाजियाबाद की जा रही थी। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बुधवार दोपहर में गोदाम पर छापा मारा तो करीब 5300 पेटी शराब के साथ के चार लोग गोदाम में पकड़े गए। सहायक आबकारी आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि गोदाम से गिरफ्तार लोगों ने बताया कि गोदाम कुणाल चावला का है। चावला दिल्ली में रहता है। वह कहां रहता है, इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। पकड़ी गई शराब की कीमत चार करोड़ से अधिक है। ओवरसीज के ब्रांड काफी महंगे होते हैं। इनकी कीमत 9 हजार से 20-25 हजार तक है। मौके से हरियाणा नंबर के दो ट्रक, दिल्ली नंबर की फोर्ड ईको स्पोर्ट, नोएडा नंबर की हुंडई आई 20 कार, 50 खाली बोरी, एक बोरा नीली पन्नी के पैकेट का बंडल, टेप के बंडल, एक रबड़ बैंड का पैकेट, ग्लेन फिटीज के 121 खाली डिब्बे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

कौन है कुणाल चावला
आबकारी विभाग की टीम देर शाम तक गोदाम में पकड़ी गई शराब को सील करने में जुटी रही। गोदाम मालिक कुणाल चावला कौन है इसका पता लगाने के लिए पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ देर रात चलती रही लेकिन कुणाल का सही पता नहीं लगा पाई थी। कुणाल के मोबाइल नंबर को विभाग ने ट्रैकिंग पर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ब्रांड के क्यूआर और बार कोड की हुई जांच
ओवरसीज के विभिन्न ब्रांड के क्यूआर और बार कोड संदिग्ध पाए गए। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि बोतलों पर लगे क्यूआर कोड और बार कोड की जांच की जा रही है। पकड़ गए आरोपियों में दो ट्रक चालक हैं और दो गोदाम पर काम करने वाले कर्मचारी हैं। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उनमें रमन जायसवाल प्लॉट नंबर 920 टावर हाना गौर सौंदर्यम ग्रेटर नोएडा, रामवीर सिंह, पोस्ट भरवारा हरदोई हाल पता कृष्णा विहार कालोनी लालकुआं गाजियाबाद, सनील कुमार निवासी 26/43 मौली कांपलेक्स चंडीगढ़, लालजी निवासी ग्राम नरी सदर प्रतापगढ़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed