फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

आस्टे्लिया और अमेरिका में पढ़ाई करने वाले छात्रा व छात्र सहित सात संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने
विज्ञापन

वाले छात्र-छात्रा समेत सात संक्रमित
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को छह महीने के बाद एक दिन में सात संक्रमित मिले। संक्रमितों में ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने वाली छात्रा और उसके घर के चार अन्य सदस्य शामिल हैं। अमेरिका में पढ़ाई करने वाला एक छात्र, राजनगर में रहने वाला व्यवसायी और विजय नगर निवासी सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी भी संक्रमण की चपेट में आए हैं।
छह लोगों को दोनों डोज और डिप्टी एसपी को कोवॉक्सिन का एक डोज लगा है। अब तक जिले में 55729 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 55241 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 27 का इलाज चल रहा है। इनमें 24 लोग होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि गौर ग्रीन सिटी में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा आस्ट्रेलिया में पढ़ाई करती है। वह अपने मां के साथ 11 दिसंबर को वापस गाजियाबाद आई थी। उस समय दोनों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। आठ दिन बाद दूसरी बार जांच की गई तो छात्रा, उसकी मां, दो बहन और परिवार के एक बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। घर से 10 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। छात्रा को फाइजर की दोनों डोज लग चुकी है। जबकि घर के अन्य सदस्यों को कोविशील्ड की दोनों डोज लग चुकी है। अमेरिका से लौटे एक छात्र में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। डीएसओ ने बताया कि सभी संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजने के अलावा उनके परिजनों के 22 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। छात्र को भी फाइजर की दोनों डोज लग चुका है। डीएसओ का कहना है कि एक दिन में सात मरीज छह महीने बाद मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच संक्रमिताें का परिवार बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन
डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से लौटी छात्रा के घर में पांच लोग संक्रमित हुए हैं। उनके घर को स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया है। घर पर फ्लायर (स्टीकर) लगाया गया है और आरडब्ल्यूए के अलावा संबंधित थाने को भी सूचना दी गई है। कंट्रोल रूम के जरिये सभी संक्रमितों की निगरानी की जा रही है। सभी होम आइसोलेशन में हैं।
क्षेत्र - महिला/पुरुष- उम्र - जांच - कहां से संक्रमित - स्थिति
गौर ग्रीन सिटी - महिला - 46 - जिम्स - आस्ट्रेलिया से आई छात्रा - होम आइसोलेशन
गौर ग्रीन सिटी - महिला - 19 - जिम्स - आस्ट्रेलिया से आई छात्रा - होम आइसोलेशन
गौर ग्रीन सिटी - महिला - 14 - जिम्स - आस्ट्रेलिया से आई छात्रा - होम आइसोलेशन
गौर ग्रीन सिटी -पुरुष - 81 - जिम्स - आस्ट्रेलिया से आई छात्रा - होम आइसोलेशन
न्यू विजय नगर - पुरुष - 62 - निजी लैब - 14 को दिल्ली - होम आइसोलेशन
कुर्मांचल नगर - पुुरुष - 24 - निजी लैब - अमेरिका से वापसी - होम आइसोलेशन
राजनगर - पुरुष - 45 - निजी लैब - मेरठ रोड पर व्यवसाय - होम आइसोलेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed