फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

एओए उपाध्यक्ष के सीने पर तानी बंदूक, गोली मारने की धमकी दी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
एओए उपाध्यक्ष के सीने पर तानी बंदूक, गोली मारने की धमकी दी
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में बंद गेट को खोलने में देरी होने पर एक रेजिडेंट पवन भाटी ने गार्ड पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। वहां मौजूद एओए उपाध्यक्ष ने विरोध किया तो नशे में धुत आरोपी ने गालीगलौज की और घर से बंदूक लाकर उपाध्यक्ष अनुज चौधरी पर तान दी। मौजूद लोगों और अनुज चौधरी ने किसी तरह उसके हाथ से बंदूक छीनी। सिक्योरिटी गार्ड की तहरीर पर नंदग्राम पुलिस ने आरोपी रेजिडेंट पवन भाटी और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वादी सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप चौधरी के मुताबिक शुक्रवार रात वह सोसायटी के गेट नंबर-4 पर ड्यूटी पर था। इसी दौरान सोसायटी निवासी पवन भाटी एक अन्य व्यक्ति के साथ कार से सोसायटी में पहुंचा। गार्ड का आरोप है कि उसके रोकने पर पवन भाटी ने उसके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की। उसने भागकर जान बचाई। इस दौरान वहां मौजूद एओए उपाध्यक्ष अनुज चौधरी व दो अन्य व्यक्ति वहां आए और पवन भाटी को समझाने का प्रयास किया। शराब के नशे में धुत पवन भाटी ने अनुज के सीने पर बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना की सूचना सिक्योरिटी गार्ड ने 112 नंबर पर कॉल करके दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी फरार हो गया। नंदग्राम पुलिस ने बताया कि पवन भाटी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 कारतूस लाया हूं, सारे एओए मेंबर को देख लूंगा
सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप चौधरी का कहना है कि पवन भाटी ने इस घटना से कुछ देर पहले गेट पर फोन किया था। गार्ड मनिंदर सिंह ने फोन रिसीव किया तो पवन भाटी एओए सदस्यों के लिए गाली-गलौज करने लगा। उसने कहा कि आज मैं 20 कारतूस लाया हूं, सारे एओए मेंबर को देख लूंगा। मनिंदर सिंह ने समझाने का प्रयास किया तो आर या पार करने की धमकी दी और कुछ देर बाद ही गेट पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed