{"_id":"61be37877963702c6f6d447d","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd231280525","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर ने कंपाया, अलाव बना सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर ने कंपाया, अलाव बना सहारा
विज्ञापन
शीतलहर से छूटी कंपकंपी, पारा सात डिग्री
गाजियाबाद। शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। शनिवार को न्यूनतम पारा सात डिग्री पहुंच गया। महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। नगर प्रशासन की ओर से लोगों को ठंड से बचाव करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। दिन में लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश की।
-------
शीतलहर से बचे और बचाएं, प्रशासन ने जारी किया वीडियो
शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मुख्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। ठंड से कैसे बचाव करें, इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने शीतलहर से बचें और बचाएं नाम से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वीडियो के माध्यम से बताया जा रहा कि ठंड से बचाव के लिए गर्म पानी पीएं, घर से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े से अपने आप को ढककर निकलें। विशेषकर कान, पैर और हाथ, गला और सिर जरूर ढकें।
--------
नगर निगम ने जलवाए अलाव
महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम द्वारा पूरे शहर में बेसहारा लोगों के लिए आश्रय स्थलों में कंबल और गद्दे के साथ अलाव की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया गया कि शहर के सभी जोन में 12 स्थाई तथा 6 अस्थाई आश्रय स्थलों व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। समस्त जोनल प्रभारियों को भी अपने अपने जोन में प्रतिदिन आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया गया कि शहर के ऐसे स्थान जहां पर अत्यधिक लोग सर्दियों से ठिठुरते हैं वहां अलाव की व्यवस्था के प्रबंध कराए जा रहे हैं आश्रय स्थलों पर लोगों को सर्दी से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था करा दी गई है ताकि बेसहारा लोगों को ठंडी के मौसम में राहत मिल सके। शहर में लगभग 45 से 50 स्थानों पर प्रतिदिन अलाव की व्यवस्था की जाती है इसके अलावा बस स्टैंड रेलवे स्टेशन धार्मिक स्थल व अन्य ऐसे स्थान जहां पर अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है।